हर दुल्हन का सपना होता है कि वो अपनी शादी में अपने सारे शौक पूरे करे। इंटरनेट पर आए दिन हमें इससे जुड़े कई वीडियो भी देखने को मिलते हैं। बिंदास दुल्हन के वीडियो को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। आज तक आपने शादी में दूल्हे को घोड़ी या बग्घी पर बैठकर बारात लाते देखा होगा, लेकिन इस वीडियो में दुल्हन ने बग्घी पर बैठकर एंट्री मारी है, ऐसे में बाराती भी दुल्हन को देखते रह गए।
दुल्हनें भी दूल्हों से कम नहीं
आज कल दुल्हनें भी दूल्हों से कम नहीं हैं, स्टेज पर वरमाला की बात हो या फिर जबरदस्त एंट्री की, हर जगह दुल्हनें बाजी मारने में आगे दिखाई दे रही हैं। जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उस वीडियो में एक दुल्हन बग्घी पर बैठकर एंट्री करती नजर आ रही है। अक्सर ऐसा नजारा दूल्हे के साथ ही देखने को मिलता है, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे।
धांसू अंदाज में की एंट्री
दूल्हे की तरह बग्घी पर सवार होकर एंट्री लेती दुल्हन को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम के रील्स पर शेयर किया गया है। इसमें आप देख सकते हैं कि लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में एक दुल्हन फूलों से सजी खूबसूरत बग्घी पर सवार होकर ग्रैंड एंट्री ले रही है।
इसके साथ ही दुल्हन गाने की ताल पर थिरकती हुई भी दिखाई दे रही है। इस दुल्हन को बिंदास दुल्हन का टैग भी दिया गया है। दुल्हन की खुशी इस वीडियो में साफ देखने को मिल रही है।
ल्हे को भी छोड़ा पीछे
इसमें जो गाना सुनाई दे रहा है वो सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी 'लव आज कल' का गाना है, जिसका नाम 'थोड़ा थोड़ा प्यार' है और इसे सिंगर सुनिधि चौहान ने गाया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि 'कुछ ऐसी होनी चाहिए दुल्हन की एंट्री'। लोग इसे जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
आगे पढ़ें
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि लाल रंग के खूबसूरत लहंगे में एक दुल्हन फूलों से सजी खूबसूरत बग्घी पर सवार होकर ग्रैंड एंट्री ले रही है।