Home Omg Woman Become A Millionaire In Overnight After Gets Garbage In The Ocean

Ajab Gazab: समुद्र में मिला कचरा और रातों रात करोड़पति बन गई ये महिला, असलियत जानकर रह जाएंगे हैरान

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 16 Dec 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
व्हेल मछली की उल्टी ने बनाया करोड़पति
व्हेल मछली की उल्टी ने बनाया करोड़पति - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

किस्मत का कोई भरोसा नहीं है। कब किसकी किस्मत पलट जाए किसी को पता नहीं होता है। लोग रातों रात अमीर बन जाते हैं और गरीब भी बनते देर नहीं लगती है। ऐसी ही एक लड़की की किस्मत ने पलटी मारी है। लड़की की रातों रात ऐसी किस्मत बदली जिसके बारे में उस लड़की ने भी नहीं सोचा होगा। इस लड़की का किस्सा अगर आप जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल, यह महिला मलेशिया में रहती है और अपना घर समुद्री मछली पकड़ कर चलाती है। एक दिन मछली पकड़ते पकड़ते एक ऐसी चीज उसके हाथ लगी जिसकी वजह से उसे अब कभी मछली पकड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी। इस महिला का किस्सा जो भी सुन रहा है वो हैरान रह जा रहा है। खुद महिला को भी अपनी बदली किस्मत पर भरोसा नहीं हो रहा है। ये कहानी है मलेशिया की रहने वाली ऐडा जुरिना लॉन्ग की जिसने सपने में भी ऐसा नहीं सोचा होगा कि उसकी भी जिंदगी बदल सकती है।

यह महिला अपने परिवार के साथ मछली पकड़ती थी। इन मछलियों को पकड़ कर बाजार में बेच देती थी जो पैसा मिलता उसी से इनका गुजारा होता था। हाल ही में जब ये महिला अपने परिवार के साथ मछली पकड़ने गई थी। तब उसे समुद्र में एक प्लास्टिकनुमा कचरा मिला। उन्होंने सोचा कि कोई कचरा का थैला है जो तैर रहा है। उस महिला ने कचरा समझकर पानी से बाहर निकाला और उसे फेंकने के लिए गई। इस महिला को यह पता ही नहीं था कि ये एक खजाना है। 

मलेशियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला जिसे कचरा समझ रही थी वो दरअसल, व्हेल मछली कि उलटी थी। जब उसको यह बात पता चली की यह कचरा नहीं मछली की उल्टी है तो हैरान रह गई। सच जानने के बाद जब वो इसे फेंकने जाने लगी तो उसके पिता ने उसको बताया कि मछली की उल्टी बहुत कीमती होती है। इसके बारे में उसके पिता ने सुना था, लेकिन कभी देखा नहीं था।

रिपोर्ट्स ये बताती हैं कि उल्टी की कीमत करोड़ों में होती है। अब जब यह खबर लोगों को पता चली तो अफरातफरी मच गई। अब जल्द ही मलेशिया के टेरेंगगनु कि मत्स्य विभाग की टीम इस उल्टी की जांच करेगी और इसकी असली कीमत का भी पता चलेगा। हालांकि, एक अंदाजा है कि इसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। जल्द ही इस बात का खुलासा होगा कि इसकी कीमत क्या होने वाली है? इस घटना से पता चलता है कि किस्मत कभी भी पलट सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree