कई बार लोगों के साथ ऐसा हो जाता है कि उनकी रातों रात किस्मत बदल जाती है। लोग कहते हैं कि जब किस्मत बदलनी होती है, तो भगवान भी कोई न कोई रास्ता दिखा देते हैं। ऐसी ही घटना अमांडा नाम की एक महिला के साथ हुई। महिला की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जब उसे आगे का रास्ता समझ में नहीं आ रहा था। लेकिन एक बिस्किट ने महिला को रास्ता दिखाया और उसकी किस्मत बदल गई।
महिला ने सोशल मीडिया पर अपनी कहानी शेयर की है। @someonefromthe80s नाम के TikTok अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए अमांडा ने बताया कि एक फॉर्च्यून कुकी ने उनकी ज़िंदगी बदल दी। महिला अब करोड़पति बन चुकी है। जब उनकी जिदंगी कठिनाइयों का सामना कर रही थी तभी उन्हें ये कुकी एक खास मैसेज के साथ मिली। महिला ने बताया कि उनकी नौकरी जा चुकी थी और कुछ सूझ नहीं रहा था कि उनको आगे क्या करना चाहिए। लेकिन बिस्किट हाथ में आते ही महिला की जिंदगी बदल गई।
दो बच्चों की मां अमांडा ने बताया कि पांच साल पहले उनकी नौकरी चली गई थी और वह अंदर से काफी टूट चुकी थीं। इस बीच उनके पति ने उनको खुश करने के लिए एक कुकीज का पैकेट गिफ्ट किया। 30 साल की अमांडा ने जब ये कुकीज खोली, तो उनकी जिदगी बदल गई।
दरअसल उनकी फॉर्च्यून कुकी के साथ एक नोट लिखा था। उसमें कहा गया था कि आप अपने बिजनेस में असाधारण रूप से खुश होने वाले हैं। कुछ लकी नंबर्स के साथ इस नोट पर उन व्यापारों के बारे में लिखा था, जिसमें वे सफल हो सकती थीं।
इस आईडिया ने बदल दी जिंदगी
इस मैसेज को देखने के बाद अमांडा ने ETSY shop खोली और उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिली। अमांडा के कस्टम मेड बैनर वायरल हो गए और उन्हें इससे बहुत ज्यादा फायदा हुआ। अमांडा रातोंरात लखपित बन गईं और अब उनकी कंपनी 12 लाख डॉलर की हो चुकी है। अमांडा ने टिकटॉक पर अपनी यह कहानी शेयर की है और लोगों ने इसे खूब पसंद भी किया है। अमांडा ने कहा कि भरोसे से किए गए हर कार्य में सफलता मिलती है।
आगे पढ़ें
कई बार लोगों के साथ ऐसा हो जाता है कि उनकी रातों रात किस्मत बदल जाती है। लोग कहते हैं कि जब किस्मत बदलनी होती है, तो भगवान भी कोई न कोई रास्ता दिखा देते हैं। ऐसी ही घटना अमांडा नाम की एक महिला के साथ हुई।