Home Omg Woman Gave Home To Ukrainian Refugee Girl Run Away With Her Husband

यूक्रेन की बेसहारा को घर में शरण देना महिला को पड़ा भारी, पति को लेकर भागी लड़की

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 23 May 2022 11:13 AM IST
विज्ञापन
यूक्रेन की बेसहारा को घर में शरण देना महिला को पड़ा भारी
यूक्रेन की बेसहारा को घर में शरण देना महिला को पड़ा भारी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव के बीच कई मासूम लोगों को नुकसान हुआ है। इस दौरान बहुत सारे लोगों को भागकर दूसरे देशों में शरण लेनी पड़ी। इसी सिलसिले में यूक्रेन की एक 22 साल की लड़की भागकर ब्रिटेन पहुंच गई। वहां एक महिला ने उसे अपने घर में शरण दी। लेकिन इस महिला को क्या पता था कि ये दरियादिली महिला को इतनी भारी पड़ेगी। जिस लड़की पर तरस खाकर महिला ने उसे अपने घर में रहने के लिए जगह दी उसके महिला को धोखा दे दिया। महिला को अपने इस फैसले के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। 

लड़की के साथ भाग गया पति
आपको जानकर हैरानी होगी कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से भागकर आई 22 साल की सोफिया कार्कादिम को महिला ने अपने घर में शरण दी थी। लेकिन लड़की ने महिला के पति को ही पटा लिया। इतना ही नहीं इसके उसका पति लड़की के साथ भाग भी गया।
घर में शरण देना पड़ा महंगा
रिपोर्ट के मुताबिक, टोनी गार्नेट नामक महिला ने मई में 22 साल की सोफिया कार्कादिम नाम की लड़की को अपने घर में रहने के लिए शरण दी थी। इस दौरान उसके पति और लड़की करीब आ गए। महिला का कहना है कि शुरू से ही उस लड़की की नजर उसके पति पर थी। 

महिला ने बताया कि लड़की ने उससे फेसबुक पेज पर संपर्क किया उसके बाद उन्होंने लड़की को असहाय समझकर शरण दे दी। महिला के मुताबिक उनका पति स्लोवाकियाई भाषा जानता था। वहीं लड़की यूक्रेनी भाषा बोलती थी। दोनों भाषाएं काफी समान हैं।

ऐसे में महिला को उनकी बातें समझ नहीं आती थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच शारीरिक संबंध स्थापित हो गए। बाद में उसका पति लड़की के साथ ही भाग गया।

आरोपी लड़की ने क्या कहा?
वहीं आरोपी लड़की का कहना है कि उसने टोनी को देखते ही 'पसंद' कर लिया था। लड़की ने कहा कि उसने ये सब जानबूझकर नहीं किया था। इस सब के लिए उसे बहुत खेद है। लेकिन अब कुछ किया भी नहीं जा सकता। महिला के पति ने कहा कि अब उसे सोफिया से प्यार है और वह सारा जीवन उसी के साथ रहना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree