जानवर पालने का शौक बहुत सारे लोगों को होता है। ज्यादातर लोग कुत्ते और बिल्ली पालने का शौक रखते हैं। वैसे कई लोग मछली, खरगोश और कछुआ जैसे जानवर भी पालते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला हवाई जहाज में बैठी है। इस महिला के साथ एक अजीबोगरीब जानवर है। इस जानवर को देखकर हवाई जहाज के यात्री डर जाते हैं।
महिला ने गोद में छुपाकर रखा था जानवर
वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला इस जानवर को लेकर हवाई जहाज की विंडो सीट पर बैठी है। महिला ने जानवर को अपनी गोद में तौलिये से छिपाकर रखा था। दूसरे यात्रियों ने जब यह देखा था तो उन्होंने हवाई जहाज के कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। दरअसल, महिला के पास बैठे यात्री ने कुछ अजीब सी आवाज सुनी थी। इसके बाद उसने हवाई जहाज के कर्मचारियों से शिकायत की।
कर्मचारियों ने महिला से पूछा कि वो अपनी गोद में क्या किसी बिल्ली को छुपा रही है? महिला ने जवाब दिया कि उसके पास कोई बिल्ली नहीं है। उसने अपनी गोद में बच्चा लिया है। महिला बार-बार कहती है कि यह उसका बच्चा है।
यहां देखें वीडियो-
महिला की गोद में होता है वन बिलाव
जब महिला की गोदी से तौलिया हटाया जाता है तो उनके सामने जो चीज होती है उसको देखकर सब हैरान रह जाते हैं। उस महिला के पास एक अजीब जानवर होता है जिसको देखकर सभी यात्री भागने लगते हैं। दूसरे यात्री भी डर जाते हैं।
इसके बाद महिला कर्मचारियों को बताती है कि ये बिल्ली नहीं बल्कि एक वनबिलाव है। महिला बताती है कि बिल्ली और वनबिलाव में काफी फर्क होता है। महिला आगे बताती है कि वनबिलाव को वो अपने इमोशनल सपोर्ट के लिए लेकर आई है। इसके बाद कर्मचारी महिला को जानवर के साथ बाहर लेकर जाते हैं। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लाखों लोगों ने भी देखा है।
आगे पढ़ें
एक महिला हवाई जहाज की यात्रा कर रही होती है। इस महिला ने अपने साथ एक वनबिलाव भी साथ लिया हुआ था। जब दूसरे यात्री इस जानवर को देखते हैं तो काफी डर जाते हैं और वहां मौजूद कर्मचारियों से शिकायत करते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।