अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं की आपस में कम ही बनती है। कई बार तो दो महिलाओं के बीच विवाद इस कदर बढ़ जाता है कि वह एक दूसरे के साथ मारपीट भी करने लगती हैं। इंटरनेट पर भी इस तरह के कई मामले देखने को मिलते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है, जिसमें दो महिलाएं आपस में लड़ती हुई नजर आ रही हैं। आपने स्कूली लड़कियों की 'कैट फाइट' तो जरूर देखी होगी, लेकिन इस वीडियो में आप दो बड़ी उम्र की महिलाओं को सड़क पर मारपीट करते हुए देख सकते हैं।
झाड़ू से किया लगातार वार
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मौके पर महिलाओं की लड़ाई देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं इनमें से एक महिला के हाथ में झाड़ू भी है, जबकि दूसरी महिला निहत्थी है। ऐसे में एक महिला दूसरी महिला पर लगातार झाड़ू से वार कर रही है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि सींक वाली झाड़ू से एक महिला दूसरी महिला को मार रही है। हाथ में झाड़ू लिए महिला दूसरी महिला पर भारी पड़ रही है। ऐसे में दूसरी महिला केवल अपना बचाव करने की कोशिश कर रही है।
जबकि आस-पास के लोग खड़े होकर केवल दोनों को लड़ते हुए देख रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग तो इस लड़ाई का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं। कोई भी उनकी लड़ाई शांत करवाने के लिए आगे नहीं आ रहा है।
आप भी देखें वीडियो-
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
हालांकि, वीडियो के लास्ट में एक और महिला की एंट्री होती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि उस महिला के साथ एक बच्ची भी है. जो भाग कर महिला के पास आकर खड़ी हो जाती है। तीसरी महिला ने लड़ रही दोनों महिला के बीच आकर उन्हें अलग किया और फिर महिला को गले लगाकर उसे बचाया।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर younglandlord01 नाम के अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो देखकर कुछ लोगों को ऐसा लग रहा है कि ये किसी फिल्म की शूटिंग का हिस्सा है। वहीं कुछ लोग इसे ओवरएक्टिंग बता रहे हैं। हालांकि इनमें से कौन सी बात सही है इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
आगे पढ़ें
आपने स्कूली लड़कियों की 'कैट फाइट' तो जरूर देखी होगी, लेकिन इस वीडियो में आप दो बड़ी उम्र की महिलाएं सड़क पर मार-पीट करते हुए देख सकते हैं।