दुनिया का सबसे ठंडा शहर जहां नहीं जाती कोई सड़क, ऐसे जीते हैं लोग
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sun, 27 Jan 2019 05:58 PM IST
दुनिया कितनी बड़ी और कितने सारे अजूबों से भरी है इस बात का अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। एक तरफ विश्व में ऐसे देश हैं जिनकी खूबसूरती देखने लोग हवाईजहाज का सफर तय करते हैं। वहीँ दूसरी तरफ कुछ ऐसे देश भी हैं जो अनोखे तो हैं लेकिन वहां पहुंचना काफी मुश्किल है, क्यूंकि ये दुनिया का ऐसा शहर है जहां सड़क ही नहीं है।
इस शहर का नाम है नॉरिल्स्क। इस शहर की खास बात यह है कि ये दुनिया का सबसे ठंडा शहर है। यहां साल के 365 दिनों में से 270 दिन बर्फ जमी रहती है। रूस की राजधानी मॉस्को से नॉरिल्स्क करीब 2900 किमी दूर है। आर्कटिक वृत्त से यह शहर 300 किमी नॉर्थ में है। इतना ही नहीं, हैरानी इस बात पर होगी कि यहां पहुंचने के लिए सड़क भी नहीं है।
यहां सिर्फ विमान या नौका से पहुंचा जा सकता है। इस शहर का ताप मान -10 डिग्री सेल्सियस रहता ही रहता है। ठंड के दिनों में यह -61 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। आबादी 1 लाख 75 हजार लोगों की है। यहां दिसंबर से जनवरी तक सूर्योदय ही नहीं होता। सोचिये कैसे जीते होंगे लोग!
ठंडा शहर होने के बावजूद ये प्रदुषण से नहीं बच सका माइनिंग-रिफाइनिंग के कारण यहां प्रदूषण है। वातावरण में सल्फर डाइऑक्साइड की मात्रा इतनी ज्यादा है कि करीब 30 किमी के दायरे के पेड़ पौधे खत्म हो गए हैं।
नॉरिल्स्क हालांकि दुनिया से कटा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, नॉरिल्स्क में दुनिया का सबसे बड़ा निकल, प्लेटिनम और पैलेडियम का भंडार है। लोगों की अमीरी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 28 ग्राम पैलेडियम की कीमत एक हजार डॉलर (करीब 70 हजार रुपए) है।