Home Omg World Ocean Day 2021 Know Significance And History Of World Ocean Day

World Ocean Day 2021: महासागरों का हमारे जीवन में है बड़ा योगदान, मौसम और जलवायु को रखते हैं संतुलित

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Jun 2021 11:10 AM IST
विज्ञापन
विश्व महासागर दिवस 2021
विश्व महासागर दिवस 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

8 जून के दिन को दुनिया भर में विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाया जाता है। पृथ्वी का लगभग 71 फीसदी हिस्सा समुद्रों और महासागरों से भरा है। जैव-विविधता के मद्देनजर ये काफी महत्वपूर्ण हैं। महासागरों के इस खारे पानी के भीतर बड़ी मात्रा में पेड़-पौधों से लेकर एक विशाल जीवन चक्र चल रहा है। महासागरों के जरिए हमारे मौसम और जलवायु का संतुलन बना रहता है। गौरतलब बात है कि कई देश बड़े स्तर पर अपना प्लास्टिक कचरा और न्यूक्लियर वेस्ट इन सागरों और महासागरों में डंप करते हैं। इस कारण समुद्र के भीतर की जैव-विविधता नकारात्मक ढंग से प्रभावित हो रही है। एक रिपोर्ट की मानें तो पिछले 200 सालों में हमने लगभग 525 अरब टन कचरा महासागर में डाला है। यही नहीं हमने अब तक जितना कार्बन उत्सर्जित किया है उसका आधा हिस्सा समुद्रों में समा गया है। लंबे समय से ये अपशिष्ट पदार्थ समुद्रों को प्रदूषित कर रहें हैं। सागरों और महासागरों के मू्ल्य को हमें समझने की जरूरत है। इनका हमारे जीवन में एक अहम योगदान है। अगर ये नहीं होते तो आज धरती का औसत तापमान स्थाई नहीं होता। इस कारण पृथ्वी पर कभी जीवन संभव नहीं हो पाता।
महासागरों से हमें कई बहुमूल्य चीजें मिलती हैं। कैंसर से लेकर कई बीमारियों की दवाइयों के प्राथमिक स्त्रोत हमें यहीं से मिलते हैं। महासागरों का मानव जीवन में एक विशेष स्थान है। उसके इसी महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ और अंतर्राष्ट्रीय कानून हर साल 8 जून को विश्व महासागर दिवस के रूप में मनाते है।  
इसका उद्देश्य लोगों को महासागर की उपयोगिता के बारे में जागरूक करना है। आज यानी 8 जून को विश्व भर में महासागर दिवस मनाया जा रहा है। इस साल की इसकी थीम "द ओसियन: लाइफ एंड लाइवलीहुड है।" दुनिया भर में अरबों से अधिक जीवों के लिए समुद्र और महासागर प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत हैं। यही नहीं महासागर रोजगार और हमारी अर्थव्यवस्था को चलाने का एक प्रमुख जरिया भी हैं। एक अनुमान की मानें तो साल 2030 तक समुद्र आधारित उद्योगों में 4 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
अगर हम विश्व महासागर दिवस के इतिहास पर गौर करें तो इसकी शुरुआत 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन में हुई। वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र संघ औौर समुद्र का कानून विश्व महासागर दिवस के लिए कई गतिविधियों का समन्वय कर रहा है। ये दुनिया भर में लोगों को विभिन्न सम्मेलनों के जरिए समुद्र और महासागरों का हमारे जीवन में क्या योगदान है? उसको लेकर जागरूक कर रहे हैं।
आज हम भले ही आधुनिक हो गए हैं, पर हमारी ये आधुनिकता प्रकृति के शोषण पर फलित हुई है। हमने अपनी इस अंधी आधुनिकता की होड़ में जल, जंगल, जमीन, पहाड़, नदियां, वातावरण, समुद्र, महासागरों का विशाल पैमाने पर दोहन किया है और कर रहें हैं। हमें अब संभलते हुए सतत विकास का मार्ग पकड़ कर चलने की जरूरत है। बिना प्रकृति के विकास का कोई मूल्य नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree