यह बात तो हम सभी जानते है कि दुनिया में शादी को लेकर विभिन्न मान्यताएं और रस्मो-रिवाज हैं जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे, अगर देखा जाए तो भारत में ही शादी को लेकर कई तरह के रीति-रिवाज हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।
पश्चिम अफ्रीका के अलग-अलग देशों में ऐसा ही एक रिवाज है जिसे सुनकर आप अंचभित रह जाएंगे यहां शादी करने मर्दों को किसी दूसरे की पत्नी को चुराना पड़ता है। अफ्रीका के नाइजर में रहने वाली वोडाबे जनजातियों के बीच ये एक परंपरा के तहत होता है। ऐसे रिवाज के चलते लोग एक-दूसरे की बीवियों को चुराकर शादी करते हैं। इस अनोखे रस्म और रिवाज से जुड़ी बातों के बारे में आप भी जानिए।
इस परंपरा के लिए यहां एक मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमे वोदाब्बे की जनजाति के लोग शामिल होते हैं। जहां पुरुषों की खूबसूरती का कॉम्पिटिशन होता है और महिलाएं जज होती हैं। जो पुरुष सबसे आकर्षक साबित होता है, महिला जज चाहे तो उसके साथ चाहे तो शादी कर सकती है, भले ही वो महिला जज पहले से शादीशुदा हो।
इस रिवाज के मुताबिक, यहां पहली शादी घर वालों की मर्जी से ही होती है, लेकिन दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करनी पड़ती है। इसके लिए हर साल गेरेवोल फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है।
इस फेस्टिवल के दौरान लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को रिझाते हैं, हालांकि ऐसा करते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि उस वक्त महिला का पति ये सब न देख रहा हो। इसके साथ ही उसे इस बात की जानकारी न मिले। महिला के मान जाने के बाद पुरुष पहले से शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाते हैं। इसके बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोग करवा देते हैं।