इस खूबसूरत गांव में सिर्फ 100 लोग ही रहते हैं, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Tue, 08 Jan 2019 04:13 PM IST
जब भी गांव की बात होती है तो आंखों के सामने एक अलग ही तस्वीर बनकर आती है। जहां कच्चे मकान, धूल भरी सड़कें, ढ़ेर सारी गायें, हरे भरे खेतों का ख्याल आता है। लेकिन दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जिसका दूर-दूर तक ऐसी चीजों से कोई वास्ता नहीं है।
जहां असुविधा शब्द का कोई इस्तेमाल ही नहीं कर सकता क्योंकि ये इतना स्टैंडर्ड गांव है जिसकी कल्पना भी अपने नहीं की होगी। ये गांव किसी स्वर्ग जैसा ही है। जहां पहुंचने की चाह हर व्यक्ति रखता होगा।
हुआकाचिना एक ऐसा गांव है, जो रेत के टीलों से घिरा है। यह इका प्रांत में है, जो दक्षिणी अमेरिका के पेरू में स्थित है। हुआकाचिना में लगभग 100 लोगों की एक स्थायी आबादी है, हालांकि यहां हर साल कई हजार पर्यटक आते हैं।
हुआकाचिना रेगिस्तान में एक छोटी प्राकृतिक झील है और इसे "अमेरिका का नखलिस्तान" कहा जाता है।इस गांव में बसी झील के बारे में ऐसा कहा जाता है कि, जब एक परी यहां नहा रही थी तो एक शिकारी ने उस पर निशाना साधा था।
जिसके बाद परी तो बच गई लेकिन उसके कपड़े से एक टीला बन गया और उसी टीले के अंदर ये गांव बस गया।महिला के बारे में ये भी अफवाह है की वो एक जलपरी के रूप में नखलिस्तान में रहती है।रात के समय ये गांव बेहद ही आकर्षित और खूबसूरत लगता है।
सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने यहां हजारों सैलानी आते हैं।सैंडबोर्डिंग और दून बुग्गिस यहां सबसे ज्यादा चर्चित है।