विस्तार
कहते हैं इंसान के पेट का दरवाजा दिल से और मन का दरवाजा आंखों से होकर गुजरता है। आंखें सब कुछ बयां कर देती हैं, आप झूठ बोल रहे हैं या सच। आप खुश हैं या खुश दिखने की कोशिश कर रहे हैं। सच्ची मोहब्बत का इजहार भी पहली बार आंखों से ही होता है। देखने के अलावा आंखें बहुत सारे काम करती हैं, अब तक तो खूबसूरत आंखें भीड़ का अट्रैक्शन हुआ करती थी लेकिन अब खूबसूरत आंखें पूरी दुनिया में मशहूर भी करवा दे रही हैं। आपको याद होगा पाकिस्तान का वो नीली आंखों वाला शख्स अर्शद, जिसकी आंखों की पूरी दुनिया दीवानी हो गई थी।
उसकी आंखों की गहराई में लोग ऐसा उतरे कि आज उसकी किस्मत बदल गई है। वो एक मॉडल बन चुका है और अपनी बदली जिंदगी को सच्चाई मानने की कोशिश में जुटा हुआ है। अर्शद के बाद अब लोगों का दिल एक तरबूज वाले पर आया है।
चाय वाले के बाद इस तरबूज वालों की आंखों के सामने हिप्नोटाइज होने लगी लड़कियां। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के तरबूज वाले की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनकी भूरी आंखों की दीवानगी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर तरबूज वाले लड़के के नाम से मशहूर होने के बाद लड़का खुद सामने आया और पूरी सच्चाई बताई।
फोटो वायरल होने के बाद लड़के के दोस्त ने इसकी सच्चाई का खुलासा किया। दरअसल इस भूरी आंखों वाले लड़के का नाम मोहम्मद ओवैस है और ये मेडिकल का स्टूडेंट है। वह जियाउद्दीन मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। वायरल हो रही तस्वीर तब क्लिक की गई थी जब वो इफ्तारी की पार्टी में मदद करने के लिए पहुंचा था।