Home Panchayat National Girl Child Day 2019 Theme Date Importance Know Reason And Right Of Girls Significance

National Girl Child Day 2019: राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का ये है खास कारण

टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 24 Jan 2019 02:22 PM IST
सार

राष्ट्रीय बालिका दिवस की खास बातें- 
केंद्र सरकार ने वर्ष 2008 में ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था।
इस साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम 'Empowering Girls for a Brighter Tomorrow' यानी कि 'लड़कियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए सशक्त बनाना' है।  
समाज में बालिकाओं के प्रति फैली असमानता को दूर करना।
हर बालिका को समाज में उचित सम्मान और महत्व दिलाना।
देश की हर बालिका को उसके सभी मानव अधिकार दिए जाएं।
भारत में बाल लिंगानुपात के खिलाफ कार्य करना और लोगों को जागरुक बनाना।
बालिका शिशु के महत्व और भूमिका को लेकर लोगों को जागरुक करना।
उनके स्वास्थ्य, सम्मान, शिक्षा, पोषण से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार करना।
भारत में लोगों के बीच लिंग समानता का प्रचार-प्रसार करना।

विज्ञापन
national girl child day 2019
national girl child day 2019 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

हर साल 24 जनवरी को देश भर में राष्ट्रीय बालिका दिवस यानी कि नेशनल गर्ल चाइल्ड डे (National Girl Child Day) मनाया जाता है। इसी दिन पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नारी शक्ति के रूप में याद किया जाता है। साथ ही इसी दिन इंदिरा गांधी पहली बार प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठी थीं। इस साल राष्ट्रीय बालिका दिवस की थीम 'Empowering Girls for a Brighter Tomorrow' यानी कि 'लड़कियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए सशक्त बनाना' है।  

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की लड़कियों को हर मामले में ज्यादा से ज्यादा सहयोग देना और सुविधाएं मुहैया कराना है। साथ ही सदियों से लड़कियों के प्रति होने वाले भेदभाव के प्रति लोगों को जागरुक करना भी नेशनल गर्ल चाइल्ड डे का मकसद है। कुल मिलाकर यह लड़कियों को समान अधिकार देने से संबंधित है। उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी हर वर्ष 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है।  

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में लड़कियों के विकास के लिए राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की थी। लड़कियों को जिन असमानता का सामना करना पड़ता है, उनको दुनिया के सामने लाना और लोगों के बीच बराबरी का अहसास पैदा करना, लड़कियों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण समेत कई अहम विषयों पर जागरूकता पैदा करना है। लैंगिक भेदभव बहुत बड़ी समस्या है। लड़कियों को शिक्षा, कानूनी अधिकार और सम्मान जैसे मामले में असमानता का शिकार होना पड़ता है।  
 
राष्ट्रीय स्तर पर लड़कियों के विकास को एक अभियान के रूप में मानकर भारत सरकार ने राष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत की है। इस अभियान का मकसद देश भर में लोगों को लड़कियों के प्रति जागरुक करना है। साथ ही लोगों को यह बताना है कि समाज निर्माण में महिलाओं का बराबर का योगदान है। इस अभियान के तहत माता-पिता के साथ ही समाज के तमाम तबकों के लोगों को शामिल कर उन्हें इस बात के लिए जागरुक किया जाता है कि लड़कियों के पास भी फैसले लेने का अधिकार होना चाहिए। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत ढेरों कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसमें लड़की बचाओ अभियान, सही लिंग अनुपात और लड़कियों के लिए स्वस्थ्य व सुरक्षित माहौल तैयार करने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। इस साल हरियाणा को 'बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ' अभियान के लिए अवॉर्ड दिया जाएगा। वहीं, आंध्र प्रदेश में हफ्ते भर तक इस दिवस को मनाया जाएगा। इसके तहत वहां जागरुकता कार्यक्रम, आत्मरक्षा ट्रेनिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 

राष्ट्रीय बालिका दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि समाज में लड़कियों की स्थिति बेहतर हो सके। उन्हें हर वो मौका और सुविधाएं मिलें जो लड़कों को बिना कहे ही मिल जाते हैं। साथ ही उन्हें फैसले लेने का अधिकार हो। ये फैसले घर के बारे में हो या फिर निजी ही क्यों न हों। इस तरह के कार्यक्रम मनाने की सबसे बड़ी वजह यही है कि लोगों की उस सोच को बदला जा सके जहां लड़के पहले और लड़कियां बाद में आती हैं। सशक्त समाज के निर्माण केलिए लड़कियों की बराबर की भागीदारी बेहद जरूरी है। 
 

गर्भावस्था में बच्चे का लिंग जानने के लिए अल्ट्रासाउंड जांच भारत में अवैध है। बालिका विवाह पर रोक है। सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना शुरू की है। पिछड़े वर्ग की लड़कियों के लिए ओपन लर्निंग सिस्टम का बंदोबस्त। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों के लिए बेहतरीन आजीविका सुनिश्चित करने के मकसद से कई स्वंय सहायता समूह काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree