विस्तार
रूस की राष्ट्रपति इन दिनों अपने कूटनीतिक कौशल की वजह से कम, बल्कि बेहिसाब शौकों की वजह से ज्यादा सुर्खियों में हैं। ताजा मामला बड़ा ही अचंभे में डालने वाला है। मीडिया खबरों के मुताबिक पुतिन 64 की उम्र में अपनी मर्दानगी बढ़ा रहे हैं। सेक्स पावर बढ़ाने के लिए पुतिन साइबेरिया में पाए जाने वाले बारहसिंगा के सींगों से निकले खून से नहाते है। ऐसा माना जाता है कि हिरण के सींगों से निकला खून 'नेचुरल वियाग्रा' का काम करता है। खबरों की मानें तो पुतिन साल में करीब चार बार हिरण के सींगों से निकले खून से स्नान करते हैं।
लोकल मीडिया की खबरों के मुताबिक पुतिन के लिए करीब सत्तर किलो हिरण के सींगों को जमा किया जाता है। सीगों से निकले खून को उबालकर उसे पानी में मिलाकर नहाया जाता है।
हालांकि पुरानी रुसी परंपराओं में हिरण की सीगों को दवाओं के तौर पर इस्तेमाल करने की भी बातें हैं। सीगों को पीसकर कई रोगों में इस्तेमाल होने वाली औषधियां बनाई जाती है। लेकिन सीगों से निकले खून से नहाने की बात को लेकर पुतिन आलोचकों का शिकार हो रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं है जब पुतिन अपने रहन-सहन को लेकर सुर्खियों में आए हैं। पुतिन के और भी शौक चौंकाने वाले हैं।
पहले ऐसी खबरें आ चुकी हैं कि पुतिन के प्राइवेट जेट में गोल्ड प्लेटेड टॉयलेट लगा है, जिसका वह इस्तेमाल करते हैं। पुतिन पर उनके निजी जेट और करीब दर्जन भर महलों के कारण भ्रष्टाचार के भी आरोप लगे हैं।
पिछले दिनों पुतिन के प्राइवेट जेट में लगे टॉयलेट की तस्वीरें लीक हुई थीं तब उसकी अनुमानित लागत करीब 49 लाख रुपये बताई गई थी।
पुतिन के प्राइवेट जेट की कीमत करीब 11 अरब रुपये बताई जाती है। उनके प्राइवेट जेट में शानदार बेडरूम से लेकर जिम भी है।
उनके पास प्लेन और हेलीकॉप्टर मिलाकर 58 आलीशान वाहन हैं।
पुतिन जब राष्ट्रपति बने थे तब एक अमेरिकी अधिकारी के हवाले बीबीसी ने खबर दी थी कि रूस के एक कारोबारी रोमन एब्रामोविच ने उन्हें 2.4 अरब रुपये की यॉट तोहफे में दी थी।
एक अमेरिकी अधिकारी एडम सजुबिन ने बताया था कि पुतिन ब्लैक सी के तट पर करोड़ों की कीमत एक पैलेस में भी ठहरते हैं। इसके अलावा रूस के पश्चिमी इलाके लेक वाल्दाई में करीब 2300 एकड़ में फैसला घर भी है। खबरों के मुताबिक पुतिन के करीब 20 आलीशान महल है।
इसके अलावा पुतिन डॉलफिन के साथ तैराकी, जूडो-कराटे, काला सागर में गोताखोरी और पियानो बजाने का भी शौक रखते हैं। पुतिन आइस हॉकी और फुटबॉल खेलने के भी शौकीन है।
पहाड़ों पर चढ़ना हो या फर्राटा भरती फार्मूला वन रेस, पुतिन इन जोखिम भरे कामों में बेहिचक हाथ आजमाते हैं।
पुतिन एडवेंचर का कोई मौका नहीं छोड़ते है। उन्हें आसमान में डेल्टा प्लेन उड़ाते भी देखा गया है।