विस्तार
Jeera Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में हमारे जीवन से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं, जिनकी मदद से हम अपने जीवन में आने वाली मुसीबतों को कम कर सकते हैं। ग्रहों को मजबूत करने के लिए ज्योतिष उपाय अपनाए जा सकते हैं, जिससे आपके रुके हुए काम भी पूरे हो जाते हैं। इन टोटकों को करने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, जो हमारे घर में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। जीरा भी इनमें से एक है, जीरे के उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही सेहत भी अच्छी बनी रहती है। तो आइए आज हम आपको जीरे के टोटकों के बारे में बताते हैं, जिससे आपकी सारी अड़चन दूर हो सकती हैं।
ये हैं जीरा के चमत्कारी उपाय
जीरा के उपाय करने के लिए आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की तस्वीर के सामने लाल वस्त्र बिछाकर जीरा और कुछ सिक्के रखें। इसके बाद देवी की पूजा करें। इसके बाद जीरे और पैसे को उस कपड़े में लपेटकर ऐसी जगह रखें, जहां आप पैसे रखते हैं। ऐसा करने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं दिवाली की रात देवी को जीरा जरूर अर्पित करें।
आर्थिक समस्या के लिए उपाय
अगर आपको पैसों की समस्या है या आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता तो जीरा का ये टोटका आपके बहुत काम आ सकता है। इसके लिए शुक्रवार के दिन आपको एक कपड़े में जीरा बांधकर मां लक्ष्मी को अर्पित करना है। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
नकारात्मक शक्तियां दूर करने के लिए उपाय
आपके आसपास की नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के लिए आपको जीरे के कुछ दाने लेकर अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर अग्नि में डाल दें। इस तरह नजर उतारने से सकारात्मक ऊर्जा आती है।
काम पूरे करने के लिए उपाय
गुरुवार की सुबह जीरा खाकर घर से निकलने से आपका दिन बेहतरीन रहता है। साथ ही आप जिस काम के लिए बाहर जाते हैं उसके पूरे होने की भी पूरी संभावना होती है।
इस उपाय से धन-धान्य नहीं होता कम
बेटी की विदाई के समय उसे पोटली में जीरा बांधकर दिए जाते हैं। दरअसल, जीरा देने से पैसों में बरकत होती है। माना जाता है कि ऐसा करने से बेटी के ससुराल में कभी धन-धान्य की समस्या नहीं होगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए फिरकी उत्तरदायी नहीं है।