दुल्हन का ख्वाब सजाकर आया था दुल्हा, हुआ कुछ ऐसा चकनाचूर हो गया सपना
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:34 PM IST
लखनऊ की एक शादी में बड़ा ही अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है। यहां दूल्हे समेत पूरी की पूरी बारात का सिर मुंडवा दिया गया। जी हां, चौंकाने वाली बात तो यह है कि ये पूरा बखेड़ा छोटी सी बात को लेकर खड़ा हो गया। दरअसल, दूल्हे को दहेज में मिली बाइक पसंद नहीं आई थी जिसकी वजह से उसने शादी तोड़ने की बात कही। दूल्हे को शादी में पल्सर बाइक दी गई थी जबकि उसे अपाचे बाइक चाहिए थी। जानकारी के मुताबिक यह चर्चित मामला लखनऊ के खुर्रमनगर का है। दूल्हे की इस डिमांड को पूरी करना मुश्किल हो गया। जबकि लड़कीवालों ने खूब मनाने की कोशिश की। इसके बावजूद दहेज लोभियों का मन नहीं भरा। दूल्हा और उसके भाई का एक ही जिद पर अड़ गए कि पल्सर नहीं अपाचे बाइक ही चाहिए। मान-मनौव्वल बढ़ने लगी तो चार तोले सोना के हार की मांग और बढ़ा दी गई।
इस पर दुल्हन के धैर्य ने जवाब दे दिया। उसने तुरंत फैसला लिया की दहेज लोभियों व उनके रिश्तेदारों को बंधक बना कर ऐसा सबक सिखाया जाए कि इनके लिए यह मिसाल बन जाए। दूल्हे समेत चार लोगों को सिर मूड़ दिया गया। मामला और भड़कता, इससे पहले दूल्हे पक्ष से कुछ लोगों ने डायल 100 पर फोन कर सूचित किया गया। बाद में किसी तरह से पुलिस ने पहुंचकर मामले को संभाला। पुलिस ने बंधक बनाए लोगों को छुड़ाया और इंदिरानगर थाने ले गई। लड़की के पिता बाराबंकी के रहने वाले हैं। यहां सब्जियां बेचकर गुजारा करते हैं। पार्क के पास ही कच्चा घर बनाकर रहते हैं। बेटी का रिश्ता करीब तीन महीने पहले बाराबंकी के ही धौकलपुरवा के रहने वाले अब्दुल कलाम से तय किया।
एक महीने पहले मंगनी हुई। निकाह के लिए अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज का सामान जुटाया। पर, निकाह के सात दिन पहले लड़के वालों ने डिमांड बढ़ानी शुरू कर दी। रविवार को निकाह के लिए दूल्हा करीब डेढ़ सौ बारातियों के साथ खुर्रमनगर पहुंचा। काजी को बुलवा लिया गया था। दूल्हे ने दहेज के सामान को देखा और निकाह से ऐन पहले इस बात पर अड़ गया कि उसे पल्सर नहीं बल्कि अपाचे बाइक और चार तोला सोने का हार चाहिए। जब इसे पूरा करने में दूल्हन पक्ष ने असमर्थता जताई तो बारातियों ने बिना निकाह लौटने की धमकी दी।
Bride and groom call off wedding because of fight over PM Narendra Modi in Uttar Pradesh
इसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला है। जी हां, लड़की के पिता का कहना है कि इस धमकी के बीच दूल्हा और बाराती शराब के नशे में हंगामा करने लगे। उन्हें समझाया गया कि 85 हजार रुपये खर्च करके खरीदी गई बाइक वापस करके दूसरी लाना संभव नहीं है। जिस बाइक की वे मांग कर रहे हैं, वह केवल 10 हजार रुपये ज्यादा महंगी है। इसके लिए बिना निकाह वापस लौटना ठीक नहीं है, लेकिन बाराती नहीं माने। हंगामे की वजह से दुल्हन पक्ष के लोग भी नाराज होने लगे और निकाह किए बिना जाने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। इस बीच मोहल्ले के लोग भी जमा हो गए और अपने अपने ढंग से बारातियों को कोसने लगे।
हालात बिगड़ते देख बारातियों ने भागना शुरू कर दिया। दूल्हा, उसका भाई नूर उल सलाम और कुछ अन्य लोग भी भागने का मौका देखने लगे। लेकिन दूल्हन पक्ष के लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया। वे उन्हें विवाह स्थल के निकट ही मौजूद पार्क में ले गए, गेट बंद कर दिया। पार्क के चारों और बाउंड्री वॉल थी जिससे किसी को भागने नहीं दिया गया। दूल्हे का बाप को भी रोक लिया गया। बंधक बनाए लोगों को भीड़ ने घेर लिया। इस दौरान कुछ लोग उस्तरे ले आए और दूल्हे सहित चार लोगों को गंजा कर दिया। बाद में मामला पुलिस तक जा पहुंचा तो उन्होंने बारातियों को कैदमुत्क कराया।