विस्तार
हिंदी जोक्स: आज के समय में हम सभी के लिए हंसना जरूरी है, क्योंकि अगर हम हंसते रहेंगे तो मानसिक तनाव से बचे रहेंगे। इससे मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें स्वस्थ रहना है, तो हंसना बेहद जरूरी है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन नए जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
टीचर – संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू – जमीन पर
टीचर – नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू – नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा
टीचर- बताओ, दुनिया का सबसे पुराना जीव कौन सा है?
छात्र- जेबरा
टीचर- वो कैसे?
छात्र- वो ब्लैक एंड व्हाइट है न सर।
बबलू -तू स्कूल क्यों नही जाता
पप्पू- कई बार गया अंकल वो वापिस भगा देते है
बबलू -क्यों ?
पप्पू- कहते है भाग तेरा क्या काम लड़कियों के स्कूल में
टीचर :- कल होमवर्क नही
किया तो मुर्गा बनाऊंगा।
छात्र :- सर मुर्गा तो मै नही खाता
मटर पनीर बना लेना।
अध्यापक – ताजमहल किसने बनाया ?
स्टूडेंट – जी, कारीगर ने!
अध्यापक – मेरा मतलब, बनवाया किसने था ?
स्टूडेंट– जी, ठेकेदार ने …. !!!