क्या आप जानते हैं कि अपने बर्तन खुद धोते हैं बिल गेट्स? इनसे जुड़ी ऐसी ही 10 बातें
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Thu, 02 Jan 2020 10:52 AM IST
bill gates
- फोटो : social media
दुनिया के सबसे गरीब व्यक्ति को आप जानते हों या नहीं लेकिन दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति को आप जरूर जानते होंगे। हम बात कर रहे हैं बिल गेट्स की। आज हम आपको उनसे जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपको लगेगा कि वो भी आपकी तरह एक आम इंसान ही हैं। बिल गेट्स ज़मीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं। कैसे वो आप खुद देख लीजिए...
bill gates
- फोटो : social media
1. बिल गेट्स जब हाई स्कूल में थे तो स्कूल प्रशासन ने उन्हें क्लास टाइम टेबल बनाने के लिए कंप्यूटर दिया। बिल इतने चालाक निकले कि उन्होंने अपने क्लास में सबसे ज़्यादा लड़कियों के नाम लिख लिए।
bill gates
- फोटो : social media
2. बिल जब हॉवर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे थे तो उन्होंने कभी अपने कोर्स की क्लास नहीं ली। वो हर दूसरे सब्जेक्ट की क्लास लेने जाते थे जिसमें उनको रुचि थी। इसके बावजूद वो परीक्षाओं में 'ए' ग्रेड लेकर आते थे।
bill gates
- फोटो : social media
3. हॉवर्ड में ही बिल ने तीस साल पुरानी 'पैनकेक सॉर्टिंग' की समस्या का हल ढूंढ लिया था। जब उनके प्रोफ़ेसर ने उन्हें ये बताने के लिए फ़ोन किया कि उनकी इस उपलब्धि को एक अकादमिक पेपर में छापा जाएगा तो उन्होंने इसपर कोई ख़ुशी नहीं जताई। असल में वो तब तक माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना के लिए कॉलेज छोड़ चुके थे।
bill gates
- फोटो : social media
4. गेट्स अकसर एल्बाकर्की में गाड़ी चलाने जाया करते थे। एक बार वो अपने दोस्त की पोर्श 928 सुपर कार मांगकर ले गए और उसका एक्सीडेंट कर दिया। उस गाड़ी को ठीक करने में पूरे एक साल लग गए।
bill gates
- फोटो : social media
5. गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के कर्मचारियों की गाड़ी का नंबर रट लिया करते थे जिससे उन्हें ये पता चल सके कि कौन कितने बजे ऑफिस आ-जा रहा है।
bill gates
- फोटो : social media
6. मिनिस्वीपर माइक्रोसॉफ्ट का ही एक गेम था। लेकिन बिल ने इसे अपने ऑफिस के कंप्यूटरों से हटवा दिया था जिससे लोग अपने काम पर ध्यान दे सकें।
7. 1990 तक माइक्रोसॉफ्ट बहुत ऊंचाई पर पहुंच चुकी थी। लेकिन कंपनी के नियमों के अनुसार जब भी कोई कर्मचारी काम के सिलसिले में किसी ऑफिस ट्रिप पर जाएगा तो उसे इकॉनमी क्लास में ही सफ़र करना होगा। खुद बिल गेट्स भी इकॉनमी क्लास में ही सफ़र करते थे।
bill gates
- फोटो : social media
8. बिल गेट्स को कौन सा आइडिया पसंद आया है और कौन सा नहीं इस बात का पता इस बात से ही लग सकता है कि उन्होंने उस प्रपोजल को पढ़ते समय कितनी बार 'एफ़' शब्द का प्रयोग किया है। वो जितना कम इस शब्द का प्रयोग करते थे, आइडिया उतना अच्छा माना जाता था।
bill gates
- फोटो : social media
9. बिल गेट्स ने सुबह 4 बजे तक जागकर नील कोंज़ेन के साथ मिलकर आई।बी।एम। के लिए 'डंकी बास' गेम बनाया था। जब एप्पल कंपनी ने इस खेल को देखा तो उन्हें ये बेहद घटिया लगा और उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ कि ये बिल गेट्स ने बनाया है।
bill gates
- फोटो : social media
10. गेट्स कहते हैं कि उन्हें खाने के बाद बर्तन खुद धोना पसंद है। वो कहते हैं कि लोग मदद करना चाहते हैं लेकिन उन्हें ये अपने ढंग से करना पसंद है।