गांववालों ने सबके सामने नेताजी की कर दी बेइज्जती, पढ़िए मजेदार जोक्स
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:04 PM IST
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
jokes
- फोटो : social media
आज का ज्ञान...
मोजा हमेशा धो कर पहनिए...
.
नहीं तो हो सकता है किसी दिन...
.
कामयाबी कदम चूमने आए और
मोजा सूंघ कर ही मर जाए...!!!
jokes
- फोटो : सोशल मीडिया
लड़की - तुम्हारा शिक्षण क्या है? हिंदी में बताओ।
लड़का - नेत्र चाय नेत्र...
लड़की - अब, ये क्या है?
लड़का - आई टी आई...!!
लड़की कोमा में...!
jokes
- फोटो : social media
अपने प्रेमी से रात को चोरी-छुपे बात करने वाली लड़कियां
थोड़ी-सी आहट होते ही...
ऐसे सांस रोक कर सो जाती हैं कि...
.
क्राइम ब्रांच वाले भी मरा हुआ समझकर आगे बढ़ जाएं...!!!
jokes
- फोटो : social media
नेता जी एक गांव में जाते हैं...
गांववाले - सर, हमारी दो समस्याएं हैं!
नेता जी - पहली बताओ...
गांववाले - हमारे गांव में कोई डॉक्टर नहीं है।
नेता जी मोबाइल पर कुछ देर बात करते हैं और
गांववालों से कहते हैं कि तुम्हारी ये समस्या तो
हल कर दी मैंने! दूसरी बताओ...
गांववाले - हमारे गांव में मोबाइल नेटवर्क नहीं है...!!!