औरतें प्यार करने वाले को भूल सकती हैं, लेकिन... पढ़िए मजेदार जोक्स
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sun, 05 Apr 2020 02:28 PM IST
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
jokes
- फोटो : social media
लड़की - मुझे 40 मार्क्स मिले हैं टेस्ट में!
मां - फोन नहीं होता तो पूरे 100 मार्क्स आते...!
लड़की - पर टेस्ट ही 40 मार्क्स का था...!!!
खतरनाक प्रपोजल...
लड़का - तुम्हारी शक्ल बिल्कुल मेरी बीवी जैसी है!
लड़की - तो तुम शादीशुदा हो...?
लड़का - नहीं...!!!
jokes
- फोटो : social media
औरतें प्यार करने वाले को भूल सकती हैं...
.
लेकिन...
.
किसी की शादी में अपने जैसी साड़ी
पहनने वाली औरत को कभी नहीं भूल सकतीं...!!!
अंकल - और बेटा, परीक्षा की तैयारी कैसी चल रही है?
.
.
.
पप्पू - बस अंकल, सारी तैयारी हो गई,
बस पढ़ाई करना बाकी है...!!!
viral and trending hindi funny whatsapp jokes soacial media posts
पप्पू - संस्कृत सिखा दीजिए...!
पंडित जी - क्यों सीखनी है?
पप्पू - देव भाषा है, स्वर्ग में जरूरत पड़ेगी!
पंडित जी - और अगर स्वर्ग नहीं गए तो...?
पप्पू - गाली देनी तो आती ही है...!!!
Market main naya hai: latest and viral social media jokes on whatsapp facebook
आंटी - बेटी, तुम्हारी शादी हो गई क्या?
लड़की - हां, हो गई...!
आंटी - तो क्या कर रहा है तुम्हारा पति?
लड़की - पश्चाताप...!!!
आंटी के उड़े होश...
Viral and trending hindi whatsapp jokes and soacial media posts will make your day
एक बार विज्ञान के शिक्षक ने पप्पू से पूछा-
पप्पू बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था?
पप्पू - नील आर्मस्ट्रांग
शिक्षक - शाबाश... और दूसरा?
पप्पू - दूसरा भी उसी ने रखा होगा सर,
वो लंगड़ा थोड़ी न था...!!!
Viral and trending hindi whatsapp jokes and soacial media posts will make your day
एक लड़की का पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था!
वो पास होने के लिए प्रोफेसर के पास गई...
लड़की - सर, मैं पास होने के लिए कुछ भी
कर सकती हूं!
प्रोफेसर - कुछ भी...?
लड़की - जी हां, कुछ भी!
प्रोफेसर - तो पढ़ लो बेटी...!!!
Viral and Trending Latest Social Media Jokes on Whatsapp & Facebook
सास ने होशियारी झाड़ते हुए बहू से पूछा-
'निष्ठावान बहू' का क्या मतलब होता है?
बहू - तेजपत्ता...
सास - तेजपत्ता... वो कैसे?
बहू - कोई भी सब्जी बनाते समय सबसे पहले
उसे ही डाला जाता है और खाते समय
सबसे पहले उसे ही निकालकर बाहर फेंका जाता है...!!!
सास हैरान...
viral and latest social media jokes on whatsapp facebook
अंकल - और बेटा, परीक्षा की तैयारी कैसी चल रही है?
.
.
.
पप्पू - बस अंकल, सारी तैयारी हो गई,
बस पढ़ाई करना बाकी है...!!!