बीच समुद्र में जहाज के सामने आ गया कुछ ऐसा, देखने वालों की निकल पड़ी चीख
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Oct 2018 05:21 PM IST
सोशल मीडिया पर एक अजीबोगरीब तस्वीर वायरल हो रही है। जैसा कि आप इस तस्वीर में देख पा रहे हैं, समुद्र के पानी में एक अजीबोगरीब जीव तैरता हुआ नजर आ रहा है। जी हां, इसी जीव को लेकर पूरी दुनिया में तहलका मच गया है। देखकर भी यह जीव किसी को समझ में नहीं रहा कि आखिर ये है क्या चीज...
देखकर भी न पहचान में आने वाले इस जीव से तो यही बात समझ में आती है कि वाकयी समुद्र के गर्म में कई रहस्यमयी जीव रहते हैं जिनके बारे में आज भी दुनिया को नहीं पता। फिलहाल, यह अजीब सा दिखने वाला जीव दुनिया के लिए प्रश्न बन गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर देखने वाले लोगों में जिज्ञासा जाग उठी है कि वे इसके बारे में पता लगाएं कि आखिर ये कौनसा जीव है।
वैसे बताना चाहेंगे कि ये जीव समुद्र में नजर आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी चौंकाने वाली तस्वीरें अरब की खाड़ी में खींची गई हैं। यह विचित्र जीव मछुआरों के जहाज के सामने अचानक ही आ गया। इस विशालकाय जीव को देखकर जहाज पर मौजूद लोग भी घबरा गए। पहले तो मछुआरों को उसके पास जाने में घबराहट महसूस हो रही थी क्योंकि उन्हें लगा कि ये व्हेल मछली हो सकती है लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो वे न सिर्फ हैरान रह गए बल्कि बुरी तरह डर भी गए।
दरअसल, इस रहस्यमय जीव को कोई भी पहचान नहीं पा रहा था। कुछ लोगों ने तो इसकी तस्वीरों से ही अनुमान लगाकर बता दिया कि ऐसा जीव पहले कभी धरती पर नहीं देखा गया है इसलिए हो सकता है कि यह कोई एलियन हो और दूसरी दुनिया से यहा आया हो। वहीं कुछ लोगों के मुताबिक ये किसी मरे हुए जीव की बॉडी नजर आ रही थी।
वैसे आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह तस्वीर पुरानी है जो एकबार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसी ही पुरानी तस्वीरें दोबारा वायरल होने लगती है। असल में ये न तो कोई विचित्र जीव है और न ही एलियन।
अनुमान यही है कि यह कोई समुद्री मछली थी जो कि मरने के बाद पानी के ऊपर तैर रही थी। बॉडी ज्यादा सड़ने की वजह से यही लोगों के लिए विचित्र जीव बन गई। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में मरीन साइंस के डायरेक्टर डॉ. गैरी ग्रिग्स ने भी इस तस्वीर के संबंध में यही कहा था कि जरूर ये कोई मरी हुई व्हेल हो सकती है।