क्या कोई वैज्ञानिक किसी अध्ययन के लिए अपनी जान दे सकता है? इतिहास में ऐसे एक नहीं, कई उदाहरण हैं। इन्ही में से एक कहानी है कार्ल पैटरसन शिमिट की। साल 1957, सितंबर का महीना। अमरीका के शिकागो प्रांत के लिंकन पार्क चिड़ियाघर में काम करने वाले एक शख्स के हाथ एक अजीबोगरीब सांप लगा।