कभी कभार कुछ ऐसी चीजे हमारे सामने आ जाती है जिसे सुनकर हमे काफी दुख होता है, ऐसा ही कुछ वाक्या स्कॉटलैंड के लस्केंटायर बीच पर जिसे सुनकर आप भी शायद परेशान हो जाएंगे।
दरअसल हुआ यूं कि स्कॉटलैंड के लस्केंटायर बीच पर एक 20 टन वजनी स्पर्म व्हेल की लाश बहती हुई आ गई, उस व्हेल मछली के पेट से 100 किलो प्लास्टिक का कचरा निकला। इससे ज़्यादा दुख इस बात का है कि ये व्हेल अभी बच्ची थी, वो कई साल अभी और जीती।
स्थानीय लोगों ने व्हेल के इस हालत में मिलने के बाद समुद्री प्रदूषण पर चिंता जाहिर की है। स्थानीय शख्स डैनी पैरी ने कहा ‘बड़े दुख की बात है जब आप देखते हैं कि व्हेल के पेट से मछली पकड़ने का जाल जैसी चीजें मिलती हैं।
Scottish Marine Animal Strandings Scheme में छपी रिर्पोट के मुताबिक, इस व्हेल मछली के पेट से मछली पकड़ने वाला जाल, प्लास्टिक के कप, रस्सियां और प्लास्टिक के कई अन्य आइटम थे। यह सब उसके पेट में एक बॉल का आकार ले चुके थे।
कुल मिलाकर इन सबका वजन 100 किलो था। मीडिया में छपी रिर्पोट के मुताबिक यह एक यंग व्हेल थी और इसकी डेड बॉडी मिलने से दो दिन पहले ही इसकी मौत हो गई थी। इसी प्लास्टिक के कारण इसी मौत हो गई।इस स्थिति के लिए तो हम इंसान ही जिम्मेदार हैं।
हम लोग प्लास्टिक को इस्तेमाल के बाद कचरे के ढेर में फेंक देते हैं। जिसे भोजन समझकर मछली निगल जाती हैं और मर जाती हैं? अगली बार प्लास्टिक को कचरे में फेंके, तो जरूर सोचें कि इससे किसी की जान जा सकती है।