फ्लोरिडा के मियामी में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। फ्लोरिडा के शोधकर्ताओं ने एक नई तकनीक से मादा अजगर को पकड़ा है। अजगर की लंबाई करीब 17 फुट है। यह हिरण को भी बहुत आसानी से निगल सकता है। अजगर की लंबाई एक बिल्डिंग जितनी है। अजगर का वजन 140 पाउंड यानी 64 किलो है। बता दें दक्षिण अफ्रिका में अब तक का सबसे बड़ा अजगर पकड़ा गया है।
शोधकर्ताओं ने अजगर को पकड़ने के लिए नई तकनीक का इस्तेमाल किया है। जिससे उन्हें पता चल जाए कब मेल अजगर प्रजनन के लिए उनके पास जा रहा है। उन्होंने पहले मेल अजगर के शरीर ट्रांस्मीटर ट्रांस्मीटर लगाया। जब मेल अजगर मादा अजगर के पास पहुंचा लोगों ने उसे तुरंत पकड़ लिया।
17 फुट के इस मादा अजगर के शरीर में करीब 73 अंडे थे। जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। इस मादा अजगर को जंगली जीवो के लिए सबसे खतरनाक बताया जा रहा है।
सांप को आस-पास के जीवो के लिए सबसे खतरनाक बताया जाता है। यह छोटे-छोटे जंगली जानवरों को खा जाते हैं जैसे-खरगोश, चिड़िया और ओपस्सम। यह मादा अजगर इतनी बड़ी थी कि बहुत आसा आसानी से यह हिरण जितने बड़े जानवर को भी निगल सकती है।
फ्लोरिडा में बर्मी नाम के अजगर साल 2012 में पहली बार आए थे लेकिन अब तक इनकी संख्या बाकी अन्य जीवो से कही ज्यादा बढ़ गई है। अब यहां करीब 3 लाख से भी ज्यादा अजगर हो गए हैं।