दुनिया के ऐसे आश्चर्यजनक सत्य जिन पर यकीन करना होगा मुश्किल
फिरकी टीम, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:29 PM IST
दुनिया रहस्यों और अजूबों से भरी हुई है इसे मानने से कोई इंकार नहीं कर सकता है। कुछ ऐसे रहस्य हैं जिनकी गुत्थियां पहले से सुलझी हुई हैं, कुछ ऐसे हैं जिनकी गहरायी नापना बेहद मुश्किल है और कुछ ऐसे भी हैं जो रहस्य बनकर ही रह जाते हैं और आप उनके बारे में कुछ नहीं जानते।
दरअसल ये वो रहस्य हैं जो जानने के बाद जांचे परखे जाते हैं और फिर वे (फैक्ट्स) सच्चाई बन जाते हैं। तो जानिए दुनिया की वो सच्चाइयां जिनके विषय में आप शायद अब तक नहीं जानते होंगे।
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार कहीं और नहीं बल्कि भारत में रहता है। जिओना चना की 39 पत्नियां हैं, 94 बच्चें हैं और 14 बहुएं हैं साथ ही 33 पोते-पोतियां हैं। मिजोरम के एक गांव में 100 कमरे वाले 4 मंजिल के मकान में रहते हैं।
इराक के राष्ट्रपति रहे सद्दाम हुसैन ने प्रेमप्रसंग पर किताब लिखी जिसका नाम 'जबीबा एंड द किंग' था।ये किताब इराक में वर्ष 2000 में छपी थी।
ऐमी डेविसन नाम की महिला ने साल 2011 में एक अदृश्य कला का नमूना 10000 डॉलर में खरीदा था।
थोड़ा अचंभित जरूर होंगे लेकिन ताइवान में एक ऐसा रेस्ट्रॉन्ट भी हैं जहां छोटे से टॉयलेट नुमा बर्तन में खाना परोसा जाता है।
अपनी कट्टरता के लिए मशहूर हिटलर को एलोरोफोबिआ था।ये उन व्यक्तियों को होता है जिन्हे बिल्लियों से डर लगता है।यानी हिटलर को बिल्लियों से डर लगता था।नेपोलियन और मुसोलिनी को भी बिल्लियों का फोबिया था।
बिबलिकल नाटक के दौरान जुडस का किरदार निभाते दो अभिनेताओं ने फांसी के सीन में गलती से सच में फांसी लगा ली थी और उनकी मौत हो गयी थी।
साल 1948 में जब पाकिस्तान के पास किसी प्रकार की सरकारी सुविधाएं नहीं थीं तब भारतीय रिजर्व बैंक पाकिस्तानी नोट छापता था। इसके बाद पाकिस्तान ने खुद से ये कार्य शुरू किया था।
एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देने के लिए गिटार के आकार का जंगल बनाया जिसमें उसने 7000 पेड़ लगाए थे। हालांकि ऊंचाई के डर के कारण उसने हवाई जहाज से कभी अपने गिटारनुमा जंगल को नहीं देखा बल्कि सिर्फ तस्वीरें देखी हैं।
'सेवेन इयर्स इन तिब्बत' नाम की फिल्मे में काम करने के बाद ब्रेड पिट को चीन आने पर रोक लगा दी गयी थी।ऐसा इसलिए हुआ क्यूंकि उस फिल्म में दलाई लामा की सकारात्मक छवि दिखाई गयी है।