इस महिला ने किया ऐसा काम, गूगल बाबा भी ले रहें है इसका नाम...
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Fri, 17 May 2019 07:47 PM IST
भारत को विवधता में एकता के लिए जाना जाता है। अपने इसी खूबी के चलते भारत विश्व में अपनी अलग पहचीन रखता है। भारत की भाषा को न केवल भारतीय अपितु विदेशी भी सम्मान की नजर से देखते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है नाया जिसने भारत की प्राचीन भाषा संस्कृत को कंप्यूटर कोडिंग के लिए सबसे उत्तम भाषा बताई है।
एलिजाबेथ मेरी
- फोटो : eli.kutty instagram
एक ऐसा ही उदाहरण देखने को मिला है, अमेरिकी मूल की महिला को लेकर आजकल ये सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रहीं है। ये महिला अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए लोगों को मलयालम सिखा रही हैं। इस महिला का नाम है एलिजाबेथ मेरी केटोन उर्फ एलिशा, इस महिला को भारत की राजभाषा मलयालम से इतना प्यार है कि उन्होंने @eli.kutty के नाम से अपना अकाउंट बनाया है।
malyalam with instagram
- फोटो : instagram
महिला का कहना है कि जब उन्होंने मलयाम सीखी तो पता चला कि केरल में उनके नाम एलि का मतलब चूहा होता है। उन्होंने नाम के आगे कुट्टी (थोड़ा) जोड़कर इसे और ज्यादा आकर्षक बना लिया। एलिशा दुबई में रहने वाली अमेरिकी मूल की नागरिक हैं। उनकी शादी केरल से ताल्लुक रखने वाले अर्जुन से हुई थी। अपने पति को देखने के बाद वे मलयालम की तरफ आकर्षित हुईं।
एलिजाबेथ मेरी
- फोटो : instagram
एलिशा बताती है कि उन्हें दूसरी भाषा को सीखने की ख्वाहिश छोटी उम्र से ही थी। एलिशा को मलयालम के साथ जापानी, कोरियाई और स्पेनिश भाषा का भी ज्ञान है।एलिशा के अनुसार मलयालम सीखने के दौरान ही वे बहुत से ऐसे लोगों के संपर्क में आईं, जो मलयालम के बारे में जानकारी जुटाने के इच्छुक थे। इसी दौरान वे उनमें से कुछ लोगों की शिक्षक बन बैठीं।
एलिजाबेथ मेरी
- फोटो : instagram
उनके फालोअर्स में वे लोग हैं, जो अर्सा पहले केरल छोड़कर विदेशों में बस गए और अब अपने बच्चों को मलयालम सिखाना चाहते हैं। उनके ऐसे भी फॉलोअर्स हैं जो विदेशी हैं, लेकिन उनकी शादी मलयाली भाषी से हुई है। खैर, एलिशा और मलयालम के संबंध की तारीफ गूगल पर भी दिख जाती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है यदि अगर आप गूगल पर कोई लर्न मलयालम इंस्टाग्राम टाइप करता है तो गूगल तत्काल @eli.kutty दिखाता है।