पाकिस्तानी छात्रों ने खोज निकाला 2200 साल पुराना कारखाना, जहां बनते थे तीर और धनुष
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
कशिश मिश्रा
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:20 PM IST
कारखाना
- फोटो : social media
पाकिस्तान के पेशावर विश्वविद्यालय के छात्रों ने इंडोग्रीक धातु के बारे में पता लगाया गया है। जहां धातु मिली है उस स्थान पर पहले कारखाने हुआ करते थे। पता चला है कि इसका निर्माण दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व यूनानी सभ्यता के समय हुआ था। वहां के लोगों ने बताया है कि इस स्थान पर खुदाई का काम पिछले तीन सौ वर्ष से चल रहा था।
पुराने जमाने के कारखाने
- फोटो : social media
जानकारी के मुताबिक वहां पर इंडो-ग्रीक काल के कुछ सिक्के मिले हैं। इसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह सिक्के 22,000 साल पुराने है। इंडो ग्रीक पहले आफगानिस्तान में थे लेकिन वर्तमान में वह पेशावर में आकर बस गए हैं।
तीर-धनुष के कारखाने
- फोटो : social media
उन्होंने इस देश में करीब 150 सालों तक शासन किया था। वहां से मिली हुई चीजों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि पुराने जमाने में वहां पर कारखाने रहे होंगे। उस स्थान पर लोहे से पिघलने वाली बर्तन, छुरी ड्रिल्स मिले हैं। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पुराने जमाने में यहां पर तीर, धनुष और तलवार बनाए जाते थे।
कारखाने
- फोटो : social media
छात्रों ने कहा कि यह किसी संगठित कारखाने की पहली खोज है। एमफिल के छात्रों ने बोला यह पहला मौका है जहां पर छात्रों को इंडोग्रीक अवशेष देखने को मिले हैं। इससे पहले इन लोगों ने बौद्ध और मुगल काल के अवशेषों के बारे में पढ़ा था।