कहते है किस्मत का सिक्का जब चलता है तो आदमी कि किस्मत तत्काल प्रभाव से बदल जाती है। कभी-कभी लोगों के हाथ कुछ ऐसा लग जाता है, जो उन्हें एक ही झटके में अमीर बना देता है। अक्सर आपने ये बाते सुनी होगी कि संमदर अपने अंदर कई खजाने छुपाए बैठा है। जिस कारण मछुआरे के हाथ कभी-कभार ऐसी चीज लग जाती है जो उन्हें देखते देखते अमीर बना देती है। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल के एक मछुआरे के साथ हुआ।
हावड़ा जिले के उलूबेरिया में तरुण बेरा नाम के मछुआरे के हाथ ऐसी चीज लगी जिसने उसे खुश कर दिया, कांटा लगाने के कुछ ही देर बाद तरुण को खिंचाव महसूस हुआ जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कांटा खिंचा। तरुण के कांटे में इतनी बड़ी मछली फंसी हुई थी जिसे देख कर वो हैरान हो गए।
इस मछली को खरीदने के लिए तमाम व्यापारी बोली लगाने लगे। एक स्थानीय मछली विक्रेता ने इस भेटकी मछली को 12,000 रुपये की कीमत पर खरीदा। उन्होंने कहा, कहा कि अब वो इस मछली को 13,000 से 14,000 रुपये के बीच आगे बेचेंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले ब्राजील में एक मछुआरे ने दुनिया के सबसे बड़े वर्षा वन अमेजन में स्थित अमाना सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिजर्व से पिरारुकु प्रजाति की एक विशालकाय मछली पकड़ी थी। इस मछली का वजन करीब 200 किलोग्राम था। ब्राजील के मछली बाजार में पिरारुकु की कीमत प्रति किलो 48 ब्राजीलियन रिआल यानी करीब 825 रुपये है।