जन्मदिन सेलिब्रेशन के मौके पर लोग मस्ती के दौरान एक-दूसरे के चेहरे पर खूब केक लगाते हैं। आपने अपने दोस्तों के जन्मदिन पर इस तरह की हरकतें जरुर किए होंगे। पर क्या आपने कभी किसी शेर के मुंह पर केक लगाते हुए देखा है। चौंकिए मत एक ऐसी ही घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो देख आप हैरान हो सकते हैं।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स एक शेर के चेहरे पर केक लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, बर्थडे पार्टी में शेर का मालिक शेर के चेहरे पर केक मारता है।
पार्टी में शेर के चेहरे पर केक मारते ही पार्टी में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। जैसे ही मालिक ने शेर के चेहरे पर केक मारा शेर उछलकर भाग गया।
पार्टी में मौजूद एक शख्स ने इस घटना की कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यूजर्स ने मालिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
इस वीडियो को ट्विटर पर 5 जून को शेयर किया गया था। वीडियो पर कमेंट करते हुए एख शख्स ने लिखा कि वीडियो में मौजूद हर शख्स को अपने मुंह पर केक मारने की जरुरत है। इस वीडियो को अभी तक 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।