शादी एक ऐसा बंधन है जो केवल दो लोगों को ही नही बांधता अपितु दो परिवार को जोड़ने का भी काम करता है। हर कोई आज के समय में अपनी शादी को थीम के अनुसार करना चाहता है। इन दिनों एक ऐसा ही थीम चर्चा का विषय बना हुआ है। जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
लंदन में रहने वाले एक प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी एकदम हैरी पॉटर सीरीज के अपने पसंदीदा कैरेक्टर में रचाई। इस शादी के लिए 31 साल के मैथ्यू टिपर ने हैरी पॉटर और 34 साल की रिया स्क्रिंगिस ने हर्माइनी की यूल बॉल वाली ड्रेस पहनी है। बता दे कि ये दोनो हैरी पॉटर सीरीज के बहुत बड़े फैन हैं, जिस कारण उन्होंने इस तरह से शादी करने का फैसला किया।
इस शादी की थीम को पूरा करने विंगस्टन से एक जोड़ा अपनी 9 महीने की बेटी के साथ हैरी पॉटर के किरदार में मैथ्यू की शादी में पहुंचा और उन्होंने हैरी पॉटर बने प्रेमी-जोड़े को एक उल्लू तोहफे में दिया।
शादी के बाद मैथ्यू ने बताया कि इस किरदार में शादी रचाने के बाद उनकी ख्वाहिश पूरी हो हुई है। अब वे हनीमून पर जाने से पहले वाटफोर्ड में हैरी पॉटर के स्टूडियो का दौरा करेंगे।