कभी-कभी इंसानों को ऐसी बीमारी हो जाती है जिसके बारे में सुनकर लोग हैरान हो जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही मामला चीन से सामने आया जिसके बारे में सुनकर सारी दुनिया हैरान है। चीन के रहने वाले झांग बिंसेंग को लगातार तीन महीने से अपनी नाक से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
इसके साथ ही झांग को अपनी नाक से लगातार बढ़ रही गंध से भी शिकायत थी, लगातार बढ़ते जा रहे दर्द के कारण झांग बहुत परेशान रहने लगे थे। झांग ने डॉक्टर से मिलने का फैसला किया, डॉक्टरों ने उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी और जब रिपोर्ट आई तो वे अपने नाक की नली के पीछे 'उच्च घनत्व' की छाया पाकर चौंक गए।
डॉक्टर ने झांग को एक ऐसी बात बताई जिसे सुनकर वो हैरान रह गए। डॉक्टरों ने बताया कि उनके मुंह की बजाय नाक में दांत उगने शुरू हो गए हैं। डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि झांग की नाक में लंबे-चौड़े दांत उगने का कारण एक दुर्घटना है।
मीडिया में आई खबरों की मानें तो जब झांग 10 साल के थे तब वह एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिर गए थे। इस घटना में झांग के दो दांत टूट गए थे लेकिन दुर्घटना के बाद केवल एक टूटे हुए दांत को ही खोजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा लगता है कि दूसरा दांत किसी तरह जड़ से उखड़ गया और उसके नथुने में उग गया।
इस बात की जानकारी 20 सालों से ना तो झांग को थी और न ही उनके परिवारवालों को...आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज झांग की उम्र 30 साल हो चुकी है। हालांकि, महज 30 मिनट की सर्जरी के बाद झांग की नाक से एक सेंटीमीटर लंबे दांत को निकाला दिया गया।