केवल एक छोटी सी बिल्ली ने इस आदमी को बना दिया करोड़पति, कहानी सुन माथा पकड़ लेंगे आप
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 06 May 2019 03:31 PM IST
जानवरों से प्यार करना अच्छी बात है, लेकिन सब छोड़कर उनके लिए ही काम करते रहना बहुत बड़ी बात है। ऐसा ही कुछ डेविड ताये नाम के अमेरिकी व्यक्ति ने किया है। जानवरों के प्रति डेविड लगाव बड़ा ही अनोखा है।
cat home
- फोटो : social media
डेविड ताये नाम के एक अमेरिकी नागरिक ने बिल्लियों के प्रति अपने प्यार को संगीत के रूप दर्शाना शुरू कर दिया है। उसने बिल्लियों के लिए संगीत बनाना ही अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया है।
डेविड का मानना है कि हम संगीत के माध्यम से जानवरों के साथ जुड़ सकते हैं। उसके अनुसार संगीत जानवरों को भी काफी पसंद आता है। संगीत ही वो माध्यम है जो मनुष्य और जानवर भावात्मक रुप से जोड़ सकता है।
डेविड का जुनून अब उसके सिर चढ़ चुका है। वह अपना एक म्यूजिक स्टूडियो शुरू करना चाहता है, जो पूरी तरह से जानवरों के लिए समर्पित होगा। अपने सपने को पूरा करने के लिए इसके लिए डेविड ने अपनी पहली कैट एलबम म्यूजिक फॉर कैट्स को बनाया।
इस एलबम के रिलीज होते ही मात्र 58 घंटे में डेविड लगभग डेढ़ करोड़ रुपए जुटा चुके थे। बता दे कि डेविड के इस काम को 9 हजार से भी अधिक लोग सपोर्ट करते हैं। सबकी मदद से ही वे पहली एलबम भी बना पाए हैं। इस म्यूजिक को बनाने के लिए बिल्लियों की आवाजों का इस्तेमाल किया जाता है। अब तक ये एलबम कैट्स और कैट लवर्स दोनों को ही बहुत पसंद आ रही है।
cat home
- फोटो : social media
डेविड कहना का कहना हैं कि वह आगे भी जानवरों के लिए संगीत बनाना चाहता है। डेविड को इससे पहले 2009 में इस आइडिया के लिए उन्हे न्यूयॉर्क टाइम्स ने आइडिया ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा था। उनको सपोर्ट कर रहे लोगों का मानना है कि जानवरों के लिए संगीत बनाना सचमुच एक अनोखा ही काम है।