कहने की जरूरत नहीं है कि भारतीय समाज में अंग्रेजी बोलने वालों को इज्जत की नजरों से देखा जाता है। यह कहना भी गलत नहीं होगा कि अंग्रेजी दो तरह की होती है। एक वो जो आम भारतीय बोलते हैं और दूसरी वो जो शशि थरूर बोलते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर की ट्वीटर पर अंग्रेजी से तो सोशल मीडिया पर यूजर्स काफी चक्करा जाते हैं।
कांग्रेस के बड़े नेता शशि थरूर का आज (9 मार्च) जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर वह अपनी बेहतरीन अंग्रेजी के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर शशि थरूर अपनी कठिन अंग्रेजी और जल्दी न समझ आने वाले शब्दों के लिए जाने जाते हैं। (Snollygoster- एक चतुर, अविवेकी व्यक्ति, खासकर एक राजनेता)
थरूर कई बार ट्विटर पर अपने कठिन अंग्रेजी शब्दों के कारण चर्चा में रहे हैं। उनकी इंग्लिश समझना हर किसी के बस की बात नहीं होती और इसीलिए उस पर लोग मजेदार कमेंट भी करते हैं। आपभी देखिए थरूर और उनकी अंग्रेजी पर लोग कैसे मजेदार प्रतिक्रियाएं देते हैं।
बता दें कि, थरूर पीएम मोदी पर एक किताब भी लिख चुके हैं। जिसका जिक्र करते हुए उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल में 'floccinaucinihilipilification' शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद लोगों ने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि आखिर इस शब्द का मतलब होता क्या है। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि उम्मीद है कि थरूर की इस नई किताब में एक डिक्शनरी भी साथ होगी।
हालांकि बाद में थरूर ने ट्वीटर पर लिखा कि माफी मांगते हैं अगर उनके पिछले ट्वीट से किसी को दिक्कत हुई तो। आगे उन्होंने कहा कि इसे 'hippopotomonstrosesquipedaliophobia' (हिप्पोपोटोमोनस्ट्रोसेस्किप्डइलालियोफोबिया) कहते हैं यानी लंबे शब्दों का डर।
बता दें कि थरूर कि किताब का नाम 'द पैराडॉक्सिकल प्राइम मिनिस्टर' है जो उन्होंने भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लिखी है।