बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण यूं तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अपने स्कूल के दिनों में कैसी थी? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते है। दीपिका पादुकोण अपने स्कूल के दिनों में काफी बातूनी थीं यानी बहुत बात करा करती थी,दिन में सपने देखा करती थीं। अब आप ये बात जरूर सोच रहे होंगे कि ये बात हमें कैसे पता? देखिए हमारे पास वैसे तो कोई टाइम मशीन नहीं है, जिसमें बैठकर हम आपके लिए ये सारी जानकारी लाए है।
दरअसल, ये सारी बातें खुद दीपिका ने बताई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी चीज़ शेयर की है जिसे देखकर आप थोड़ा हैरान रह जाएंगे। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपने रिमार्क कार्ड की तीन फोटोज शेयर की हैं। ये रिपोर्ट कार्ड उनके स्कूल टाइम का है।
जिसमें उनकी टीजर ने क्लास में उनके व्यवहार के बारे में बताया है। रिपोर्ट कार्ड में टीचर दीपिका की शिकायत रही हैं। इन रिपोर्ट कार्ड को देखकर एक बात तो साफ समझ आ रही है कि एक्ट्रेस स्कूल टाइम में काफी शरारती थीं।
इतना ही नहीं, इसमें बताया गया है कि दीपिका निर्देशों को भी फॉलो नहीं करती हैं। इस बात को लेकर दीपिका खुद भी आश्चर्य में हैं कि उन दिनों टीचर उनके बारे में इस तरह से सोचते थे। दीपिका की इस तस्वीर पर रणवीर ने टीचर के साथ सहमति जताते हुए लिखा, हां, टीचर मैं आप से सहमत हूं।
रणवीर के इस कमेंट पर जवाब देते हुए दीपिका ने लिखा, तुम्हें आज रात खाना नहीं मिलेगा। इंस्टाग्राम पर दीपिका के इस फनी कमेंट को अब तक 28,415 यूजर ने लाइक किया है।