राजस्थान के जमीन पर खेती करने के बारे में ही सुनकर थोड़ा अजीब लगता है। जैसा की हम सभी जानते है कि राजस्थान की मिट्टी उपजाऊ नहीं होती है लेकिन वहां रहने वाली एक महिला ने इस असंभव काम को भी संभव करके दिखाया है। इस महिला का नाम संतोष देवी है इन्होंने राजस्थान के बंजर भूमि पर अनार और सेब उगाकर दिखाया है। संतोष इसके अलावा और भी चीजे उगाती हैं। जिसे खरीदने के लिए दूर-दराज से व्यापारी आते हैं।
संतोष की मेहनत और लग्न को देखकर गांव वाले भी इनको सलाम करते हैं। 1.25 एकड़ में शेखावती फार्म खोल रखा है। यहां हर साल सेब और अनार की खेती करती हैं और 25 लाख रुपये का मुनाफा कमाती हैं। इन्होंने अपने साथ-साथ सिकड़ जिले की जमीन की भी किस्मत बदल दी है।
संतोष देवी अपने पति रामकरण खेदड़ के साथ मिलकर खेती करती हैं। संतोष देवी बंजर जमीन में खेती करके अपने पूरे परिवार का पेट पालती है।
संतोष देवी के पति रामकरण पहले होमगार्ड की नौकरी करते थे। उन्हें किसी ने सुझाव दिया आपको अनार की खेती करनी चाहिए इसमें आपको बहुत फायदा होगा। जिसके बाद संतोष के पति ने ये काम शुरू कर दिया। इन्हें राजस्थान सरकार की तरफ से 1लाख रुपये का इनाम मिल चुका है। साल 2016 में कृषि मंत्रालय से संतोष को पुरस्कार मिला था।
संतोष खेती के अलावा अपने पूरे परिवार की जिम्मेदारी उठाती हैं। परिवार में 15-16 लोग हैं जिनका खाना बनाती हैं।