19 साल के लड़के ने नारियल के साथ किया अनोखा कारनामा, देखती रह गई दुनिया
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:46 PM IST
gajendra sharma draw world heritage on coconut shell
- फोटो : social media
खराब चीजों को कैसे उपयोग में लाया जाए इसकी मिसाल पेश की है मध्यप्रदेश के रहने वाले गजेन्द्र शर्मा ने सिर्फ 72 रुपए में कच्चे नारियल के खोल पर विश्व की 51 धरोहरें का चित्र बनाया है। गजेन्द्र की उम्र महज 19 वर्ष की है और वो बीएससी फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रहे। अपनी कला के कारण गजेन्द्र को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।
gajendra sharma draw world heritage on coconut shell
- फोटो : social media
विश्व विज्ञान दिवस के मौके पर ये स्केच होलकर साइंस कॉलेज में डिस्प्ले किए। वहां कॉलेज के सभी प्रोफेसर्स के साथ नगालैंड के प्रोफेसर्स ने भी गजेंद्र का यह काम देखा और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए इसे देने की सलाह दी।
gajendra sharma draw world heritage on coconut shell
- फोटो : social media
गजेंद्र का कहना है कि उन्होंने फरवरी महीने में सबसे पहले नारियल के एक खोल पर लाल किला को उकेरा, उसके बाद उन्होंने कुतुबमीनार, हवा महल, चीन की दीवार, ताज महल समेत यूनेस्को की सूची में शामिल 51 धरोहरें के चित्र को बनाया।
INDIA BOOKS OF RECORDS
- फोटो : social media
बता दें कि गजेंद्र की इस कला को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में मैक्सिमम वर्ल्ड हैरिटेज स्केच्ड ऑन वेस्ट कोकोनट शेल शीर्षक के नाम पर दर्ज किया गया है।