जमीन पर नहीं पानी पर बसा है ये 8500 लोगों का गांव, नजारे देख यकीन नहीं करेंगे आप
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Mon, 06 May 2019 04:55 PM IST
आपने कश्मीर की डल झील में तैरते हुए बोट हाउस को देखा होगा। नहीं तो उसके बारे में पढ़ा और सुना तो जरूर होगा। लेकिन क्या आपने किसी गांव या ऐसे समुदाय के बारे में सुना है जो हमेशा पानी में ही रहता है। आप कहेंगे ऐसा कैसे हो सकता है।
मगर आपको जानकर हैरानी होगी कि चीन में ऐसा एक शहर मौजूद है जो बाहरी दुनिया से ताल्लुक नहीं रखता है। यहां के लोग 24 घंटे पानी में ही रहते हैं। इस बस्ती में पानी की बात सामान्य सी लगती है, लेकिन क्या पानी में बस्ती होना भी उतना ही सामान्य है? शायद नहीं।
चीन के इस शहर का नाम निंगडे सिटी है। इसकी एक बस्ती हमेशा पानी में तैरती रहती है और यह 1300 साल पुरानी है। यहां अभी 8500 लोग रहते हैं। यहां रहने वाले सभी लोग मछुआरे हैं, जिन्हें कि टांका कहा जाता है।
इस समुदाय के लोग नावों पर अपना घर बनाकर रहते हैं और मछलियां मारते हैं। इसी से उनकी जीविका भी चलती है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा गांव है, जो पूरी तरह से गहरे समुद्र के ऊपर बसा हुआ है। यहां रह टांका कहलाए जाने वाले मछुआरे रहते हैं।
कई सौ साल पहले टांका जाति के लोग मौजूदा शासकों के अत्याचारों से दुखी होकर समुद्र के किनारे आ गए थे। परिवार को बचाने के लिए मछुआरों ने धीरे-धीरे नावों पर ही अपना घर बना लिया था। जब कभी खतरा आता तो यह अपनी नाव को समुद्र से दूर ले जाते थे। ये लोग न तो किनारे पर आते हैं और न ही समुद्र के किनारे बसे लोगों के साथ विवाह जैसे रिश्ते बनाते हैं।