कई लोगों को बचपन से ऐसी बीमारी होती है जिन्हें ना चाहकर भी उन्हें अपनाना पड़ता है। इस खूबसूरत महिला को लोग चितकबरा कुत्ता कहकर बुलाते थे क्योंकि इसकी पीठ, पैर और हाथों पर बड़े-बड़े तिल के निशान हैं।
यूक्रेन की बिकिनी मॉडल युलियाना युसेफ के शरीर पर ये निशान जन्म के समय से हैं। एक बहुत बड़ा निशान इनकी पीठ पर हैं जिसके कारण बचपन में इन्हें बहुत चिढ़ाया जाता था। लेकिन युलियाना ने कभी इन बातों से अपना मनोबल कम नहीं होने दिया।
आप भी जानिए इंस्टाग्राम की इस हाट स्टार हसीना युलियाना युसेफ के बारे में, जिसने बिकिनी मॉडल की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। आपको बता दें कि, युलियाना युसेफ को बचपन से ही मेलानोसाइटिक नेवस की समस्या थी जिससे उनके पूरे बदन खासतौर पर पीठ पर भूरे निशान हैं। हालांकि युलियाना ने अब इसे बर्थ मार्क समझकर स्वीकार कर लिया है।
बिकिनी मॉडल युलियाना खुद को अब बेहद सेक्सी मानती हैं। युलियाना इसी निशान के साथ बिकिनी में मॉडलिंग करती हैं। वह अब लगातार तिल में मार्क के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। इन पोस्ट के लिए उनके प्रशंसक उनकी जमकर सराहना भी कर रहे हैं। युलियाना के फॉलोवर उनके पॉजीटिव एटिट्यूट की तारीफ कर रहे हैं।
युलियाना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने बिकिनी और न्यूड फोटोशूट की कई तस्वीरें पोस्ट की हुई हैं। कुछ तस्वीरों में युलियाना टॉपलेस होते हुए बेहद कॉन्फिडेंड होकर अपने बर्थमार्क दिखा रही हैं।
युलियाना को 1 लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. उनके फैंस उन्हें ब्यूटीफूल और सेक्सी मानते हैं। यूलियाना ने बिकिनी और न्यूड तस्वीरों की भरमार अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं, अब तक वे 339 फोटो शेयर कर चुकी हैं।