हर साल की तरह इस बार भी 8 मार्च यानी आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2019) मनाया जा रहा है। इस बार वुमन्स डे (Women's Day) की थीम का नाम #BalanceforBetter (थिंक इक्वल, बिल्ड स्मार्ट, इनोवेट फॉर चेंज) है, यानी इस बार महिला दिवस पर जेंडर बैलेंस को बनाने के लिए थीम का चुनाव किया गया है। वहीं, हर साल महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इसी तरह की थीम को चुना जाता है।
सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (Google) ने डूडल स्लाइड के जरिए महिलाओं के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया है। 14 स्लाइड के जरिए 14 भाषाओं में प्रेरणादायक और महिला सशक्तिकरण के कोट्स लिखे हैं। इसे देखने को लिए आपको https://www.google.com/ पर जाना होगा। जब आप डूडल स्लाइड को क्लिक करेंगे तो आपको अलग-अलग भाषाओं में कोट्स दिखने लगेंगे।
खास बात ये है कि उन सभी कोट्स को महिलाओं ने भी लिखे हैं, उन कोट्स पर आप उनका नाम भी पढ़ सकेंगे। इसमें भारतीय मुक्केबाज मैरीकाम के नाम से भी एक कोट्स लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है, यह मत समझिए कि आप कमजोर हैं, क्योंकि आप एक महिला हैं।' वहीं स्लाइड के इन कोट्स को भी महिलाओं ने भी डिजाइन किया है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इंटरनेशनल वुमन्स डे महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
सबसे पहली बार 1909 में अंतरराष्ट्रिय महिला दिवस मनाया गया था। 28 फरवरी, 1909 को पहली बार अमेरिका में महिला दिवस सेलिब्रेट किया गया। सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमेरिका ने न्यूयॉर्क में 1908 में गारमेंट वर्कर्स की हड़ताल को सम्मान देने के लिए इस दिन का चयन किया ताकि इस दिन महिलाएं काम के कम घंटे और बेहतर वेतनमान के लिए अपना विरोध और मांग दर्ज करवा सकें। इसी के साथ रुसी महिलाओं ने पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 28 फरवरी को मनाकर पहले विश्व युद्ध का विरोध दर्ज किया। यूरोप में महिलाओं ने 8 मार्च को पीस ऐक्टिविस्ट्स को सपोर्ट करने के लिए रैलियां कीं थीं। वहीं, आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड नेशन्स ने 8 मार्च, 1975 को पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
भारत के साथ-साथ विदेशों में भी International Women's Day को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। सबसे पहला महिला दिवस न्यूयॉर्क शहर में 1909 में एक समाजवादी राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर मनाया गया। आगे चलकर 1917 में सोवियत संघ ने 8 मार्च को राष्ट्रीय छुट्टी घोषित किया। महिलाओं के प्रति बढ़ती जागरुकता के साथ महिला दिवस भी मदर्स डे, वैलेंटाइन डे और फादर्स डे की तरह ही मनाया जाने लगा। अब पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे जोश के साथ मनाया जाता है।
इंटरनेशनल वुमन्स डे के दिन घर हो या ऑफिस, सभी महिलाओं को स्पेशल ट्रीटमेंट कराया जाता है। उन्हें गुलाब, गिफ्ट्स और चॉकलेट दिए जाते हैं, या फिर उन्हें खास पार्टी दी जाती है। कहीं-कहीं, खास ऑफिसों में वुमन्स डे दिन महिलाओं को छुट्टी दी जाती है या फिर हाफ डे दिया जाता है।