जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
एक बार एक परीक्षा में प्रश्न था कि
'चुनौती किसे कहते हैं?'
तो पप्पू ने सारे पेपर को खाली छोड़कर
आखिरी पेज पर लिखा-
अगर असली मास्टर हो तो
पास करके दिखाओ...!!!
बीवी :- ये बन्दूक लेके दरवाजे पे क्यों खड़े हो..?
पति :- शेर का शिकार करने जा रहा हूं.
बीवी :- तो जाते क्यों नहीं..?
पति :- बहार कुत्ता खड़ा हैं..!!
मरने से पहले पत्नी अपने पति से बोली-
मैं जा रही हूं, अब हम स्वर्ग में मिलेंगे...!
बस उसी दिन से पति दारू पीने लगा,
कुल मिलाकर दुनिया के सारे बुरे काम करने लगा...
कुछ भी हो जाए, स्वर्ग नहीं जाना है... मतलब
नहीं जाना है...!!!
लड़की के पास एक ब्वॉयफ्रेंड हो तो
वो सबको कहेगी- मेरे पास ब्वॉयफ्रेंड है...!
.
और...
.
लड़कों के पास 4-5 गर्लफ्रेंड हों तो
मजाल है कि वो किसी को बता दें...!!!
पटाखें कोर्ट ने बंद करवा दिए,
दारू सरकार ने,
घी और मीठा डॉक्टर ने...
अब "मूली" के पराठे खाओ
और त्यौहार मनाओ..!!!