कर्नाटक के बेंगलुरु में एक शादी के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। शादी के कुछ समय बाद लड़की उल्टी करना शुरू कर दी। लड़का को कुछ शक हुआ जिससे वह लड़की को अस्पताल लेकर गया। लड़की को इस बात का पता नहीं था, उसे लगा मेरी तबियत ठीक नहीं है इस वजह से डॉक्टर के पास लेकर जा रहा है। जब लड़की को प्रेग्नेंसी टेस्ट से गुजरना पड़ा उस वक्त लड़की के होश उड़ गए।
आपको बता दें लड़की के साथ कुछ ऐसा नहीं था उसे गैस्ट्रीक की बीमारी थी जिस वजह से उसके साथ ऐसा हो रहा था। पति के शक से परेशान होकर पत्नी ने थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पति पर केस किया फिर तलाक की मांग कर दी।
हालांकि, जब पति से इस बात पूछताछ की गई तो उसने अपने आरोपों से इंकार किया। दरअसल, उत्तरी कर्नाटक में रहने वाले शरद और रक्षा की मुलाकात मैटिरीमोनियल साइट पर हुई । जहां से दोनों की बातचीत शुरू हो गई। काफी समय एक साथ बिताने के बाद दोनों ने शादी का मन बनाया। दोनों ने नवंबर 2018 में शादी करने का फैसला लिया।
शादी से 15 दिन पहले ही रक्षा की मां की मौत कैंसर से हो गई थी। जिस वजह से रक्षा डिप्रेशन में रहने लगी थी। जिसे देखकर शरद को लगा कि रक्षा इस शादी से खुश नहीं हैं। इस समय रक्षा शरद अपने पुराने दोस्तों से बात किया करती थीं। जो उनके बुरे वक्त में साथ था।
रक्षा पति के टेस्ट कराने वाली बात से परेशान होकर अपनी बहन के घर चली गई। सलाहकार रानी शेट्टी ने कहा रक्षा के पिता का निधन बहुत पहले हो चुका था और शादी के कुछ समय पहले मां का निधन भई हो गया ऐसे में शरद को रक्षा का पूरा ध्यान रखना चाहिए था। जबकी शरद ने ऐसा नहीं किया उसने रक्षा पर शक किया।