हम अक्सर स्कूल में देखते है टीचर डे वाले दिन बेस्ट टीचर का अवार्ड दिया जाता है। साथ ही बच्चे भी अपने फेवरेट टीचर को कुछ इनाम देते हैं लेकिन, अब दुनिया का बेस्ट टीचर ढूंढ लिया गया है। इस टीचर का नाम है peter tabichi यह मैथ्स और फिजिक्स पढ़ाते हैं। जिस स्कूल में पढ़ाते है वह स्कूल शहर से दूर एक छोटे से गांव में है।
पीटर के कामों को देखते हुए उन्हें साल 2019 का ग्लोबल टीचर का पुरस्कार मिला है। हॉलीवुड स्टार ह्यूग जैक द्धारा उन्हें यह पुरस्कार दिया गया। उन्हें पुरस्कार में करीब 1 मिलियन डॉलर भी मिले हैं। भारतीय कारंसी से देखा जाय तो यह करीब 6 करोड़ रुपये है।
पीटर की खास बात यह है कि वह अपने सैलरी का करीब 80% गरीब बच्चों में बांट देते हैं। वह केन्या पवानी गांव के स्कूल में पढ़ाते है जो शहर से बहुत दूर है। उस गांव में बहुत ज्यादा गरीब लोग रहते हैं। गरीब की मार इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि लोग अपना जीवनयापन करने के लिए नशा करना शुरू कर देते हैं।
भुखमरी से परेशान लोग कई बार खुद को मारने की कोशिश करते हैं। पीटर बताते है स्कूल में करीब 95% गरीब बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। इन बच्चों की मदद करने से मुझे बहुत खुशी महसूस होती है। मैं इन बच्चों को आगे बढ़ते हुए देखना चाहता हूं अगर आज मैं इन लोगों के लिए कुछ कर पा रहा हूं तो इसमें बच्चों का बहुत बड़ा सहयोग है।
गांव के अनाथ बच्चों का सहारा एकमात्र पीटर है। सभी के खाने से लेकर पढ़ाई तक का खूब ध्यान रखते हैं। बच्चे पीटर के हर बात को मानते हैं अपने जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं।