इस दुनिया में कई अजीबोगरीब प्रकार के जीव पाए जाते है जो अपनी खूबियों के कारण अपनी एक अलग ही पहचान रखते है, लेकिन क्या आपने कभी किसी ऐसी शेरनी के बारे में सुना है जिसकी एक आंख नीली हो? ऐसा ही शेरनी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।
ये बात तो हम सभी जानते है कि अफ्रिका दुनिया का एक ऐसा देश है जो अपनी मिली-जुली संस्कृति और वन्यजीवन के लिए सारी दुनिया में विश्व में प्रसिद्ध है। इसी देश से सामने आई है एक ऐसी शेरनी की तस्वीर जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
इस शेरनी की तस्वीर सामने आते ही लोगों ने इसे नाम दिया Blue Eyed Lioness इसका कारण शेरनी की एक नीली आंख। आइए जानते है कि आखिर कैसे शेरनी की एक आंख नीली हो गई? ये तस्वीर अफ्रीका के शामवारी गेम रिजर्व से आई है।
तस्वीर को यदि गौर से देखा जाए तो पता चलता है कि शेरनी की बांयी आंख नीली है। शुरूआत में जब इस शेरनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई तो कई लोगों ने सवाल दागने शुरू कर दिए कि भला शेरनी की एक आंख नीली कैसे हुई?
इस पर शामवारी गेम रिजर्व के अधिकारियों ने बयान जारी कर बताया कि कुछ दिनों पहले ये शेरनी एक जंगली सुअर के शिकार में घात लगाए बैठी थी जैसे ही शेरनी का शिकार उसके सामने आया उसने झपट कर सुअर को दबोचने की कोशिश की, लेकिन वो जंगली सुअर शारीरिक रूप से बेहद ताकतवर था।
इस लड़ाई में सुअर ने शेरनी को कड़ी टक्कर दी और इसी लड़ाई में शेरनी की बांयी आंख बुरी तरह से घायल हो गई। सुअर के वार से शेरनी की आंखों की नसें फटने लगी से आई सूजन से इस शेरनी की ये चोटिल आंख नीली हो गई।