दुनिया में ऐसी कई अजीबोगरीब चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में। दरअसल यहां से कुछ किलोमीटर दूर कुछ लोग घूमने के लिए गए थे, जहां उन्हें दूर से एक तोप नजर आया। जिसके बाद उन्होंने पास जाकर देखने का फैसला किया, लेकिन वहां उन्हें कुछ ऐसा नजर आया, जिसे देखकर वो हैरान रह गए।
जब लोगों ने तोप को करीब से देखा तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। दरअसल, तोप के नीचे एक पूरा का पूरा किला मौजूद था। उस किले का आधा हिस्सा जमीन के नीचे बना हुआ था। उन्हें वहां ऐसी कई तोपें दिखाई दीं, जो किले के ऊपर स्थित थीं।
जानकारी के मुताबिक, ये किले रूसी सेना के थे, जिसे 19वीं शताब्दी में जापान के हमलों को नाकाम करने के लिए बनाया गया था। रूसी सेना के इस बेस को साल 1923 में ही बंद कर दिया गया था। इसके बाद साल 1930 में यहां कुछ और तोपें लगाई गईं थीं, लेकिन रूसी सेना ने उन तोपों का कभी इस्तेमाल नहीं किया। साथ ही जगह भी उन्होंने छोड़ दी थी, तब से ये जगह वीरान ही पड़ी है।
बता दें कि व्लादिवोस्तोक शहर में ऐसे कई किले मौजूद हैं, जिन्हें कभी मिलिट्री बेस के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। ये किले व्लादिवोस्तोक से लेकर पीटर आयलैंड तक फैले हैं।
किले में आज भी जंग के दौरान इस्तेमाल की गई काफी चीजें मौजूद हैं। किले के अंदर कई सुरंगें भी बनी हुई हैं, जिन्हें शायद सेना को हमलों से सुरक्षित करने के लिए बनाया गया होगा।