ये है दुनिया की सबसे छोटी आबादी वाला देश, जहां 2 घंटे से ज्यादा नहीं रुक सकते टूरिस्ट
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:32 AM IST
molossia
- फोटो : सोशल मीडिया
एक बड़े परिवार में लगभग 30 से 35 लोग तो होते ही हैं या इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। लेकिन एक ऐसा भी देश है जहां जानवर और इंसान कुल आबादी 33 है। इस देश का नाम शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। इसका नाम मोलोसिया है। इतनी कम आबादी वाला यह देश अमेरिकी प्रांत नेवाडा के पास है।
molossia
- फोटो : social media
केविन बग यहां के राष्ट्रपति और तानाशाह दोनों हैं। नवादा से सटे इस इलाके के देश बनने की कहानी भी दिलचस्प है। केविन बग हाईस्कूल के छात्र थे, जब अपने एक दोस्त जेम्स स्पाइलमैन के साथ 1977 में यहां पहुंचे थे। दोनों ने मिलकर इस क्षेत्र को अपना बनाया और यहां राजशाही लागू कर दी।
molossia
- फोटो : social media
स्पाइलमैन राजा बने और केविन प्रधानमंत्री। समय बीता और उम्र बढ़ने के साथ स्पाइलमैन और उनकी पत्नी मोलोससिया छोड़कर चले गए। लेकिन केविन यहीं डटे रहे। उन्होंने खुद को रिपब्लिक ऑफ मोलोसिया का राष्ट्रपति घोषित कर दिया।
molossia
- फोटो : social media
नवादा के डेटन काउंटी का यह इलाका आज एक छोटा देश बन चुका है। पांच एकड़ में फैला मोलोसिया के 1.3 एकड़ क्षेत्र में केविन का परिवार रहता है। इसमें उनकी पत्नी और सात बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा कुछ रिश्तेदारों और पोते-पोतियों व पालतू जानवरों को भी यहां की नागरिकता मिली हुई है।
molossia
- फोटो : social media
बीते साल मोलोससिया घूमने 101 पर्यटक पहुंचे। केविन के मुताबिक, पर्यटकों से मिलने वाला डॉलर मोलोससिया के विकास में काम आ रहा है, लेकिन यहां डॉलर चलन में नहीं है। पर्यटकों को पहुंचते ही सबसे पहले मोलोसियन बैंक ने मुद्रा बदलवानी पड़ती है। उन्हें इसके बदले वालोरा दी जाती है। मोलोससिया में पोस्ट ऑफिस भी है। यहां स्टांप बेचे जाते हैं, जबकि खरीददारी करने वाले पर्यटक मोलोसिया के टैग वाली टी-शर्ट खरीद सकते हैं।
molossia
- फोटो : social media
मोलोसिया को एक देश के रूप में किसी और देश से मान्यता नहीं मिली है। खुद अमेरिका की नजर में ऐसा कोई देश नहीं है। वह इसे एक आर्ट प्रोजेक्ट बताता है, जो कि एक घर में चलाया जा रहा है। लेकिन केविन ऐसा नहीं मानते। वह अमेरिका सरकार को जो टैक्स चुकाते हैं, उसे विदेशी मदद करार देते हैं। हालांकि परिवार अमेरिकी चुनावों में हिस्सा लेता है।
molossia
- फोटो : social media
इस देश की नींव रखे 40 साल से ज्यादा हो गए लेकिन टूरिस्टों का आना अभी भी जारी है। इस देश में घूमने के लिए टूरिस्टों को केवल 2 घंटे का समय निकालना पड़ता है। इस ट्रिप में केविन खुद टूरिस्टों को देश की बिल्डिंग्स और सड़कों को दिखाते हैं।