दुनिया की ऐसी 10 डिशेज जिन्हें खाना तो दूर आप देखना भी पसंद नहीं करेंगे
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:42 AM IST
weired food
- फोटो : social media
आपको खाने में सबसे ज़्यादा क्या पसंद है? कोई कहेगा चिकन कोई पनीर। कोई गोलगप्पे तो कोई टिक्की। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि दूसरे देशों में बैठे आपके भाई-बंधू क्या-क्या खाते हैं। देखिये पहले ही चेता रहे हैं कि नाक-मुंह मत बनाइएगा। खाना अजीबो-गरीब है। कमज़ोर दिल वाले टॉयलेट का दरवाज़ा खुला रखें और मुंह का स्वाद सुधारने के लिए संतरे वाली टॉफी साथ रखें।
शिराको
- फोटो : social media
शिराको
आपको खाने में सबसे ज़्यादा क्या पसंद है? कोई कहेगा चिकन कोई पनीर। कोई गोलगप्पे तो कोई टिक्की। क्या आप नहीं जानना चाहेंगे कि दूसरे देशों में बैठे आपके भाई-बंधू क्या-क्या खाते हैं। देखिये पहले ही चेता रहे हैं कि नाक-मुंह मत बनाइएगा। खाना अजीबो-गरीब है। कमज़ोर दिल वाले टॉयलेट का दरवाज़ा खुला रखें और मुंह का स्वाद सुधारने के लिए संतरे वाली टॉफी साथ रखें।
क्रिस्पी टेरेनटुला
- फोटो : social media
क्रिस्पी टेरेनटुला
बारिश होते ही कैसे मां से पकौड़ियों की फरमाइश हो जाती है। तो इस बार ट्राई करिए मकड़ी की पकौड़ी। और कोई ऐसी-वैसी घरेलू मकड़ी नहीं, बल्कि खतरनाक टेरेनटुला। कम्बोडिया में खमेर रूज के शासनकाल के दौरान लोगों ने इसे खाने की कमी के दौरान खाना शुरू किया और धीरे-धीरे ये वहां का बहुत ही लोकप्रिय स्नैक बन गया। इसका स्वाद कुछ-कुछ केकड़े जैसा होता है। (हमने केकड़ा भी नहीं खाया है)
ब्लैक पुडिंग
- फोटो : social media
ब्लैक पुडिंग
वैम्पायर और ड्रैकुला का फेवरेट खाना खून था। बचपन में हम सब बहुत डरते भी थे उनसे। अभी भी लोग खून पीना तो नहीं पर खाना ज़रूर पसंद करते हैं। इस डिश में खून को थक्के के रूप में जमा दिया जाता है और उसे कई अलग मसालों और फ्लेवर के साथ एक सॉसेज़ स्किन में भर दिया जाता है। ये एशिया, अफ्रीका, अमेरिका और यूरोप में काफी पसंद किया जाता है। (शोले का वीरू इसी से इंस्पायर्ड लगता है)
वैस्प क्रैकर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
वैस्प क्रैकर्स
बिस्कुट हर उम्र का व्यक्ति खाता है और थोड़े एलीट लोग "बिस्किट" खाना पसंद करते हैं। खासकर अगर चॉकलेट बिस्कुट हो तो हम महंगी चॉकलेट की कमी सस्ते क्रीम बिस्कुट से पूरा कर लेते हैं। चॉकलेट चिप कूकीज़ की बात ही और है। पर सोचिये उन चिप्स को अगर हम छोटे-छोटे कीड़ों से रिप्लेस कर दें तो? जापान में ऐसे ख़ास तरह की कूकीज लोग काफी पसंद करते हैं। वैसे तो इसके कई टाइप मौजूद हैं पर लोग मिट्टी वाले कीड़ों को ज्यादा पसंद करते हैं और हां संभलकर वो कीड़े डंक भी मारते हैं। (हम ओरियो से ही संतुष्ट हैं)
विचेटी ग्रब
- फोटो : social media
विचेटी ग्रब
इसको देखते ही आपको बेयर बाबू की याद हो आएगी। अरे वही जो लगभग सब कुछ खा सकते हैं। अरे वही जो बड़े दिलेर हैं। वही मैन वर्सेज वाइल्ड वाले। ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में एक ख़ास तरह के कीड़े पाए जाते हैं जो कि रेंग के चलते हैं। वहां के लोग इसे बहुत पसंद करते हैं। खा जाते हैं पकाकर। ऐसे भी खा सकते हैं कोई डरने वाली बात नहीं है। खाने में कुरकुरे जैसा लगता है पकने के बाद। (पैकेट में नहीं मिलते ढूंढ के पकड़ना पड़ता है)
बैलट
- फोटो : सोशल मीडिया
बैलट
ये डिश अंडा खा लेने वाले शाकाहारियों का भी दिल दहला सकती है। असल में इसमें बत्तख के अंडे के अन्दर उसके बच्चे को थोड़ा-सा बड़ा होने दिया जाता है। आप समझ लें इसे एक भ्रूण बनने दिया जाता है। और उसके पूरी तरह से विकसित हो जाने के पहले ही उसे उबाल कर पेट तक पहुंचा दिया जाता है। इसे फिलिपीन्स में बियर के साथ एक स्ट्रीट फ़ूड के रूप में परोसा जाता है। और लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। (नॉन वेजिटेरियन लोगों को भी झटका लग सकता है)
हौका
- फोटो : सोशल मीडिया
हौका
शार्क मछली जो इंसानों को कच्चा चबा जाती है, आइसलैंड के बाशिंदे उसे सड़ा कर खाना पसंद करते हैं। बास्किंग शार्क आइसलैंड में बड़े पैमाने पर खायी जाती है और लोगों के बीच बहुत मशहूर है। इसे तैयार करने के लिए बास्किंग शार्क को ख़ास तौर पर कई दिनों तक फर्मेंट किया जाता है। (खतरनाक मछली है पकड़े जाने पर बिना फर्मेंट किये आपको खा सकती है)
खाश
खाश अर्मेनिआ, ईराक और तुर्की में मुख्य रूप से खाया नहीं बल्कि पिया जाता है क्योंकि ये एक तरह का सूप है। इसमें गाय के खुर और दिमाग को कई मसालों के साथ एक गहरे बर्तन में करीब 32 घंटों तक पकाया जाता है। इसे लोग सर्दी के दिनों में ही खाते हैं क्योंकि ये इतना भारी होता है कि रात में खाए जाने पर नुकसानदायक हो सकता है। इसका सेवन किसी ख़ास मौके जैसे शादी-पार्टी में मुख्य रूप से किया जाता है। (शांत रहें ये भारत में नहीं बनता)
चिकंस फीट
- फोटो : social media
चिकंस फीट
लेग पीस खाना सभी को पसंद होता है। आमतौर पर लेग पीस खाने के लिए लोगों में मार हो जाती है। पूर्वी एशिया, कैरेबियन, साउथ अमेरिका और अफ्रीका के लोगों के बीच फेंक दिए जाने वाले मुर्गे के पंजे के लिए मार हो जाती है। जानकर हैरानी होती है कि इसे दुनिया के कई हिस्सों में खाया जाता है। (इसे कहते हैं बचत - दोस्तों खाना बर्बाद नहीं करना चाहिए)
हैगिस
- फोटो : सोशल मीडिया
हैगिस
नहीं भाई डाइपर नहीं। खाने की ही चीज़ है। खाते हैं कई लोग। इस ख़ास रेसिपी में भेड़ के दिल, जिगर और फेफड़ों का कीमा बनाकर उसी के पेट के अन्दर पकाया जाता है। और कई सारे अन्य मसाले स्वादानूसार डाले जाते हैं। स्कॉटलैंड के लोग इसे उंगलियां चाट-चाट कर खाते हैं। (लोग यहां बाबा ब्लैक शीप से ऊंन नहीं उसका दिल मांगते हैं)