10 साल के बच्चे का वजन है 200 किलो, चार लोगों के बराबर खाता है खाना
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
सोनू शर्मा
Updated Sun, 05 May 2019 11:50 AM IST
पकिस्तान में रहने वाला मोहम्मद अबरार दुनिया के सबसे भारी-भरकम बच्चों की जमात में शामिल हो गया है। जिस कारण से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बच्चे को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि उसे बचाने के लिए उसके पेट की सर्जरी बेहद जरूरी है।
आपको बता दे कि मोहम्मद अबरार चार वयस्कों का खाना अकेले चट कर जाता है। अबरार की मां जरीना का कहना है कि जब अबरार पैदा हुआ था तो वह 3.6 किलोग्राम था। छह महीने में उसका वजन करीब 20 किलो हो गया था, इसके बाद लगातार उसका वजन बढ़ता गया। जिस कारण आज अबरार का वजन महज 10 साल की उम्र में 200 किलोग्राम हो गया है।
पाकिस्तान के डॉक्टरों का दावा है कि अबरार इस समय दुनिया का सबसे मोटा बच्चा है। मोहम्मद अबरार ने अपने वजन से इंडोनेशिया के आर्य परमाना को पीछे छोड़ दिया है। अबरार की उम्र में आर्य का वजन 190 किलो से ज्यादा था।
Fat Reduce, IPS Officers with Tummy,
- फोटो : Google.in
मोहम्मद अबरार के परिजन का कहना है कि अबरार जब दो साल का था, तब वह दो लीटर दूध अकेले ही पी जाता था। आज के समय में अबरार अपने भाई-बहनों से 5 गुना ज्यादा दूध पी जाता है। इतना भारी शरीर होने के कारण अबरार अपने कपड़े नहीं बदल पाता है। यहां तक कि उसे चलने और बैठने जैसी बुनयादी गतिवाधियों में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अबरार को एक सामान्य बच्चा बनाने के लिए लेप्रोस्कोपिक स्लीव सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। इस सर्जरी की सहायता से अबरार के बहारी पेट का हिस्सा निकाल दिया जाएगा।