यूं तो पाकिस्तान अपनी अजीबोगरीब हरकतों के लिए दुनियाभर में मशहूर है, लेकिन आजकल वो एक लड़की के कारण सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, पाकिस्तान की रहने वाली एक लड़की इतनी खूबसूरत है कि उसकी खूबसूरती के पीछे पूरा सोशल मीडिया पागल हो गया है।
पाकिस्तान की रहने वाली 24 साल की आलिया रफिया पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं। वह लंदन में रहती हैं। आलिया अपनी खूबसूरती, लुक्स और खुद के डिजाइन किए हुए कपड़ों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हो चुकी हैं।
आलिया अपनी खूबसूरती की वजह से सोशल मीडिया पर स्टार बन चुकी हैं। उन्हें जो कोई भी एक बार देख लेता है, बस देखता ही रह जाता है। देखने वालों की आंखें आलिया पर से हटती ही नहीं हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है, जैसे कोई जन्नत की परी आसमान से उतरकर जमीन पर आ गई हो।
आलिया इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं और हमेशा अलग-अलग कपड़ों में अपनी तस्वीरें डालती रहती हैं, जिसे लोग खूब पसंद करते हैं। उनकी एक-एक तस्वीर पर हजारों लोगों के लाइक्स आते हैं।
आलिया लंदन में डिजाइनर कपड़ों की एक बुटिक चलाती हैं। उनके कपड़ों की लंदन में खूब डिमांड है। वो अपने बनाए कपड़े पहनकर ही अपनी बुटिक का प्रचार करती हैं।