इस गांव में जमीन के नीचे घर बनाकर रहते हैं लोग, वजह कर देगी आपको हैरान
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Pankhuri Singh
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:53 PM IST
अफ्रीकन देश ट्यूनीशिया का एक ऐसा हिस्सा जहां आज भी लोग पाताल लोक नगरी में रहते हैं। उन घरों में जिनका निर्माण लगभग एक सदी पहले किया गया था। जानिए पाताल लोक के जीवन के विषय में, कैसे रहते हैं वहां लोग।
दरअसल ट्यूनिशिया के दजेबेल दाहर इलाका, जहां लोग आज भी सैंकडों साल पुराने घरों में रहते हैं। यानि जमीन के निचे बनाए घरों में रहते हैं। इन घरों को पाताल में बनाने का मकसद इस इलाके में चलने वाली गर्म हवाओं से निजात पाना था। जिसकी वजह से लोग धरती के अंदर घर बनाकर रहने लगे।
माटमाटा, ट्यूनीशिया के भूमिगत घर, जिन्हें ट्रगलगेट हाउस भी कहा जाता है, रेगिस्तान में गर्मियों और सर्दियों के चरम में सुरक्षा प्रदान करते हैं। इन गड्ढों जैसे घरों का एक समूह, गूगल मैप पर हडज गांव में देखा जा सकता है।
100 साल पुराने इन घरों में लोग आज भी रहते हैं और जीवन की तमाम सुविधाएं यहां इकट्ठा कर ली हैं। हालांकि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग वही हैं जिनकी जमीन आसपास है और उन्हें यहां खेती करनी होती है। लेकिन काफी संख्या में लोग आज भी यहां रहते हैं। वो कहते हैं कि उन्हें अपनी जमीन और संस्कृति से प्यार है, इसलिए वो इसे छोड़कर नहीं जाना चाहते।
यहां बने ज्यादातर घर मिट्टी के ही बने होते हैं, जो भीषण गर्मी में भी ठंडे रहते हैं। इसके अलावा इनकी बनावट भी ऐसी होती है कि यहां हवा आने की जगह बनी रहे। हालांकि, यहां रहने वाले लोग आमतौर पर बाकी दुनिया से कटे ही रहते हैं, उन्होंने अपनी यहां अलग ही दुनिया बना ली है।