खूबसूरती और बहादुरी के लिए दुनियाभर में मशहूर है ये महिला, करती है ऐसे अनोखे काम
टीम फिरकी, नई दिल्ली
Published by:
Ayush Jha
Updated Fri, 17 May 2019 07:49 PM IST
जहां एक ओर हमारे देश में महिला को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है, तो वही दूसरी ओर इजरायल ने अपने देश की महिला को सशक्त करने के लिए सैन्य द्वार खोल रखें है, जहां पुरुषों के साथ महिला कंधे से कंधा मिलकर अपने देश को सेवा प्रदान करती है।
वहीं इन दिनों ओरिन जूली ने अपने बयान को लेकर चर्चा का विषय बन गई है। जूली का मानना है कि अमेरिका के आर्म्स ला (हथियारों के कानून) को विश्व में सबसे बेहतरीन मानती हैं। उनका कहना है कि इजरायल में भी ऐसा ही कानून होना चाहिए।
इजरायल की पूर्व फौजी ओरिन जूली को दुनिया में क्वीन ऑफ गन्स के नाम से जाना जाता है। वे 2012 में इजरायल की सेना में भर्ती हुई थीं। जूली की इच्छा थी कि वो देश को अपनी सेवा प्रदान करें, देश में होने वाले सैन्य अभियानों का हिस्सा बने।
अपनी इस इच्छा को उन्होंने अपने अफसरों से साझा किया, लेकिन जूली को उनके अफसरों ने दफ्तर का काम दे दिया गया। साल 2013 में जूली को सैन्य अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका दिया गया। जूली ने अपने सैन्य अभियान के दौरान अपने सैनिक वेष में फोटो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। जिसके बाद हथियारों के डीलर्स ने उन्हें माडलिंग का ऑफर दिया।
जूली का कहना है कि उन्हें हथियारों के साथ बड़ा ही सुकून मिलता है। साथ ही वे खुद की नुमाइश हथियारों के साथ करती रहती है। हथियारों के साथ वे खुद को बेहद ताकतवर महसूस करती हैं। उन्हें लगता है कि हर चीज उनके नियंत्रण में है। जिस कारण उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।