आपने आज-तक दो शादियों को लेकर कई अजीबोगरीब मामलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा लेकिन क्या आपने पति को लेकर बंटवारे की कहानी सुनी है? फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा लगने वाला ये मामला झारखंड की राजधानी रांची शहर के सदर थाने का है।
इस मसले के बारे में जानकार आप या तो हैरान हो जाएंगे या तो हंस कर लोट-पोट हो जाएंगे। एक आदमी की अगर दो पत्नियां हों तो उनका ख्याल रखना एक चुनौती से कम नही है, लेकिन एक कलयुगी वीर ने इस चुनौती को कॉन्ट्रैक्ट के रूप में संभाला जहां उसने अपनी दोनों पत्नियों के साथ तीन-तीन दिन रहना का कॉन्ट्रैक्ट किया, तो वहीं खुद को एक दिन की छुट्टी भी दे दी।
इस कलयुगी वीर का नाम राजेश कुमार है जिसने पहली पत्नी के होते हुए भी दूसरी महिला के साथ संबंध बनाया और उसके साथ लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रहा और फिर 31 दिसम्बर 2019 को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी रचा ली, जिसके बाद पहली पत्नी के विरोध और दूसरी पत्नी के थाने पहुंचने पर तीनों ने एक अजीबो गरीब समझौता किया।
अब ये बात तो हम सभी जानते है कि एक म्यान में दो तलवार तो नहीं रह सकती, ऐसा कुछ हुआ यहां बीते शनिवार को, पति के विभाजन वाला ये कॉन्ट्रैक्ट टूट गया। शनिवार को दूसरी पत्नी ने थाने में इसे लेकर शिकायत की। इस चक्कर में पुलिस भी परेशानी में पड़ गई।
अब पहली पत्नी के संग गए राजेश की वापसी न होने से दूसरी पत्नी चिंतित है और अब उस समझौते को लेकर नया विवाद सामने आ गया और दूसरी बीवी थाने में ही धरने पर बैठ गई 'पति, पत्नी और वो' के चक्कर मे पुलिस भी घनचक्कर हो गई है। बेचारी पुलिस भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।